- Hindi News »
- India »
- Orders For Mock Drill And Second Meeting With Ajit Doval In Two Days Has Pakistan Doom Arrived
सेना प्रमुखों से मीटिंग…मॉक ड्रिल के आदेश और दो दिन में डोभाल से दूसरी मुलाकात, खत्म हुआ इंतजार आ गई पाकिस्तान की शामत?
पहलगाम हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उच्चस्तरीय बैठकें कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री ने अजीत डोभाल से मुलाकात की है। यही वजह है कि इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह

पीएम मोदी व अजित डोभाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच, एनएसए अजीत डोभाल पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई। केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की रणनीति तैयार करने में जुटी है।
इस हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उच्चस्तरीय बैठकें कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री ने अजीत डोभाल से मुलाकात की है। यह बैठक राज्य सरकारों द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित करने से एक दिन पहले हुई है। यही वजह है कि इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
तेज हुई सैन्य कार्रवाई की चर्चा
पिछले कुछ दिनों में नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें की हैं, जिससे लश्कर आतंकी समूह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
बंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल की जनता को पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी, बोले- अब हर रेपकांड की खुलेगी फाइल
आधी आबादी को मिलेगा पूरा हक, संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर होगी चर्चा, PM मोदी ने की ये अपील
नवभारत निशानेबाज: नेता व आंदोलनकारी की खूबी, उमा भारती बेचतीं पोहा-जलेबी
कुछ बड़ा करने वाला है भारत
पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री ने डोभाल और जनरल चौहान से मुलाकात की थी और सशस्त्र बलों को भारत की सैन्य प्रतिक्रिया के ‘तरीके, लक्ष्य और समय पर फैसला करने की पूरी आजादी’ दी थी। इसके साथ ही कल गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश भी दिया है। जिससे पता चलता है कि भारत जल्द ही कुछ बड़ा करने जा रहा है।
कल पूरे देश में होगी मॉक ड्रिल
प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए 7 मई को पूरे देश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन द्वारा बुलाई गई बैठक संपन्न हुई। पिछली बार इस तरह की ड्रिल 1971 में आयोजित की गई थी, जिस साल भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था।
#WATCH | Delhi | Several high-ranking officials, including DG Civil Defence and DG NDRF, arrive at the Ministry of Home Affairs for the meeting called by Union Home Secretary Govind Mohan regarding the conduct of mock drills for effective Civil Defence across the nation on 7th… pic.twitter.com/h7UfbPkMhm — ANI (@ANI) May 6, 2025
पहलगाम में क्या हुआ था?
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। इनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। 2019 के पुलवामा हमले के बाद यह भारत में सबसे भीषण आतंकी घटना थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इससे भी बर्बर यह था कि आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गैर हिंदुओं को गोली मारी थी।
Orders for mock drill and second meeting with ajit doval in two days has pakistan doom arrived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














