Viral News: 'जय हो-जय हो पाकिस्तान', बीजेपी के राष्ट्रवादी नेता की फिसली जुबान, VIDEO देखकर हो जाएंगे हैरान

पहलगाम हमले को लेकर देशभर में पाकिस्तान का विरोध हो रहा है। इस बीच हैदराबाद में बीजेपी नेताओं के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर आप भी माथा पीट लेंगे।
Viral News: 'जय हो-जय हो पाकिस्तान', बीजेपी के राष्ट्रवादी नेता की फिसली जुबान, VIDEO देखकर हो जाएंगे हैरान
बीजेपी नेता का वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

हैदराबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। आशंका जताई जा रही है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। वहीं, पहलगाम हमले को लेकर देशभर में पाकिस्तान का विरोध हो रहा है। इस बीच हैदराबाद में बीजेपी नेताओं के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर आप भी माथा पीट लेंगे।

पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए बर्बर आतंकी हमले को लेकर समूचे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। आम जनता केन्द्र की बीजेपी सरकार से बदले की मांग कर रही है, लेकिन इस बीच एक बीजेपी नेता का ही वीडियो वायरल हो गया है। जिसने पार्टी की फजीहत करवा दी है।

क्या है वीडियो में?

दरअसल हैदराबाद से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बीजेपी नेताओं के विरोध प्रदर्शन का है। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बीजेपी नेता की जुबान फिसल गई। उन्होंने हिंदुस्तान की जगह 'पाकिस्तान जय हो-जय हो' के नारे लगा दिए। हालांकि, जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत 'हिंदुस्तान जय हो' के नारे लगा दिए। इस दौरान बीजेपी नेता ने शर्मिंदगी महसूस करते हुए अपनी जुबान भी दबा ली। हालांकि, अब बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

नेता जी हुए ट्रोल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने दावा किया है कि नेताजी के दिल में जो था, वो उनकी जुबान पर आ गया है। यानी नेताजी के मन में कुछ और था, जो गलती से उनके मुंह से निकल गया।

केस दर्ज करने की मांग

एक अन्य यूजर ने सवाल किया है कि अगर बीजेपी नेता की जगह किसी दूसरी पार्टी के नेता ने ये गलती की होती तो वो जेल में होता। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये जुबान फिसलने की वजह से नहीं हुआ, ये जानबूझकर कहा गया। उन्होंने हैदराबाद पुलिस से इस नेता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com