-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Operation Sindoor New Video Relese By Indian Army How Pakistan Posts Destroyed In Response
पाकिस्तान की जिन चौकियों से गोली चली सेना ने उन्हें चकनाचूर किया, आर्मी ने कैसे मिट्टी में मिलाया: देखें नया VIDEO
- Written By: सौरभ शर्मा
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रविवार को एक नया वीडियो जारी किया। जिसमें बताया गया कि 10 मई को संघर्ष विराम का उल्लंघन करने वाली पाकिस्तानी चौकियों को जवाबी कार्रवाई में जमींदोज कर दिया गया था।

ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो सेना ने जारी किया (फोटो- @westerncomd_IA)
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने रविवार को ऑपरेशन सिंदूर का एक नया वीडियो जारी कर साफ कर दिया कि पाकिस्तान की हर उकसावे की कार्रवाई का माकूल जवाब दिया जाएगा। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 10 मई को पाकिस्तान की जिन चौकियों से भारत पर गोलीबारी की गई थी, उन्हें सेना ने सटीक निशाना बनाकर पूरी तरह तबाह कर दिया। सेना की यह कार्रवाई भारत की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऑपरेशन सिंदूर के जवाबी हमले के बाद अब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भले ही कम हो गया हो, लेकिन विवाद राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच चुका है।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हुए संघर्ष के बाद 12 मई को युद्धविराम की सहमति बनी, जिसकी कोई अंतिम सीमा तय नहीं की गई है। रविवार को सेना ने बताया कि अब DGMO स्तर की कोई बातचीत नहीं होगी और यह समझौता आगे भी जारी रहेगा। इस बीच, राजनीतिक विवाद भी गर्मा गया है, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। राहुल ने कहा कि पाकिस्तान को पहले से चेतावनी देना सुरक्षा के साथ समझौता है। इसके जवाब में सेना और विदेश मंत्रालय दोनों ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को केवल ऑपरेशन शुरू होने के बाद चेताया गया था।
#StrongAndCapable#OpSindoor Planned, trained & executed. Justice served.@adgpi@prodefencechan1 pic.twitter.com/Hx42p0nnon — Western Command – Indian Army (@westerncomd_IA) May 18, 2025
सेना का पलटवार, चौकियां की ध्वस्त
भारतीय सेना द्वारा जारी वीडियो में साफ दिखता है कि पाकिस्तान की जिन पोस्टों से फायरिंग हुई थी, उन्हें पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया है। यह कार्रवाई भारतीय सीमा की रक्षा और आतंक के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा है। सेना के अनुसार, इस मिशन में आतंकियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, सीधे लेफ्टिनेंट पद पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता
72 घंटे का वो ऑपरेशन सिंदूर! जब राजनाथ सिंह ने खुद मॉनिटर की थी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों की तबाही- PHOTOS
AFMC Pune से देश को मिले जांबाज डॉक्टर, 60वें बैच की पासिंग आउट परेड में दिखा नारी शक्ति का जलवा
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
राजनीतिक विवाद, सेना और विदेश मंत्रालय की सफाई
राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे, जिस पर DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया। उनका कहना है कि हमले से पहले नहीं, बल्कि कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान को भी गलत तरीके से पेश किया गया है।
Operation sindoor new video relese by indian army how pakistan posts destroyed in response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Jul 11, 2026 | 01:26 PMभोपाल: दतिया में चल रहे बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, प्रदेश भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई
Jul 11, 2026 | 01:21 PMमुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 01:20 PMदेवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
Jul 11, 2026 | 01:19 PMममता बनर्जी को लगेगा बड़ा झटका! पाला बदलने की तैयारी में यह दिग्गज नेता, ऋतब्रत के खेमे से मिला ये बड़ा ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:18 PMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:12 PMभंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
Jul 11, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM














