-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Operation Sindoor And Axiom 4 Mission Will Be Included In Ncert Syllabus
NCERT के सिलेबस में शामिल होगा ऑपरेशन सिंदूर, एक्सिओम-4 मिशन भी पढ़ेंगे छात्र
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
एनसीईआरटी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को स्कूली सिलेबस में शामिल करने का फैसला किया है। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा की जागरूकता बढ़ेगी।

NCERT के सिलेबस में शामिल होगा ऑपरेशन सिंदूर, फोटो: सोशल मीडिया
Operation Sindoor in NCERT Syllabus: एनसीईआरटी की ओर से उठाए गए इस कदम से छात्र मिशन चंद्रयान, आदित्य एल-1 और हाल में हुए एक्सिओम-4 मिशन के में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ इस मॉड्यूल में मिशन लाइफ को भी शामिल किए जाने की बात सामने आई है।
एनसीईआरटी ने संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले मॉड्यूल जारी कर देने की बात कही है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह मॉड्यूल लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही इसके जारी होने की उम्मीद जताई गई है। बताया जा रहा है कि ये स्वतंत्र केस स्टडी होगी जिसे पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश की रणनीतिक सैन्य प्रतिक्रिया पर केंद्रित किया जाएगा।
पूर्व सैन्य अधिकारियों ने की तारीफ
एनसीईआरटी की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पाठ्यपुस्तकों में शामिल करने पर कर्नल (सेवानिवृत्त) राजीव खाकेरा ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, मेरे बैच से पता चलता है कि मैं सेना की वायु रक्षा (आर्मी एयर डिफेंस) से हूं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, चाहे वह गन सिस्टम हो या मिसाइल सिस्टम, सेना की वायु रक्षा इकाई ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे बहुत खुशी है कि इस उपलब्धि को एनसीईआरटी ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया है। यह पूरे देश के बच्चों को पता होना चाहिए। यह बच्चों के लिए प्रेरक कारक होगा जो उन्हें सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
आज की ताजा खबर 1 जुलाई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी
केंद्रीय सचिवों के साथ पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक शुरू, देश में ‘समग्र सुधार’ के लिए बनेगा नया रोडमैप
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने NCERT की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मॉड्यूल तैयार करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है। इससे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है और दुनिया ने भी इसके जरिए भारत का सामर्थ्य देखा।
#WATCH | नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने NCERT द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मॉड्यूल तैयार करने की रिपोर्ट पर कहा, “ये बहुत अच्छी बात है, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ़ एक मिशन नहीं है, ये देश को आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी बनाने और देश की सुरक्षा को मज़बूत बनाने का मिशन रहा… pic.twitter.com/ysmyYlACTc — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2025
स्कूली पाठ्यपुस्तकों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शामिल किए जाने पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल दत्त ने कहा, “एनसीईआरटी में इसे शामिल करना बहुत अच्छा निर्णय है। इससे युवा छात्र प्रोत्साहित होंगे और उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विस्तार से जानने का मौका मिलेगा।” सेवानिवृत्त विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी ने कहा, “स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ आम जनता के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानना आवश्यक है। यह अब एक प्रतीक बन गया है, जो आतंकवाद के अंत का प्रतीक है।”
दो भागों में होगा मॉड्यूल
कक्षा 3 से 12 तक इस मॉड्यूल को दो भागों में लाया जाएगा। पहले कक्षा 3 से 8 तक के लिए और इसके बाद कक्षा 9 से 12 तक के लिए अलग मॉड्यूल होगा। एनसीईआरटी की ओर से तैयार इस मॉड्यूल में पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रित 8 से 10 पेज होने की संभावना है। आपको बता दें कि एनसीईआरटी की यह पहल अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होने की उम्मीद है। इसे भारत की शिक्षा प्रणाली में सैन्य इतिहास और राष्ट्रीय गौरव को शामिल करने की व्यापक पहल का हिस्सा माना जा रहा है।
Operation sindoor and axiom 4 mission will be included in ncert syllabus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














