-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- No Ration To Eat Speech On War Test 2 Missiles In 3 Days Know What Indian Air Force Says On Pakistan Trickery
खाने को राशन नहीं, युद्ध पर भाषण! 3 दिन में 2 मिसाइल की टेस्टिंग… पाक की चालबाजी पर भारतीय वायुसेना ने क्या कहा?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। खासतौर पर पश्चिमी सीमा पर राफेल जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट पूरी तरह एक्टिव मोड में है और डिफेंस नेटवर्क भी हाई अलर्ट पर है।

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने सैन्य इरादों को दुनिया के सामने रखा है। सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने एक नई सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया, जिसकी रेंज 120 किलोमीटर बताई गई है। इससे पहले, 3 मई को पाकिस्तान ने अब्दाली नाम की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा किया था, जिसकी मारक क्षमता 450 किलोमीटर है। लगातार हो रहे इन परीक्षणों से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
इस बीच भारत ने भी अपनी सैन्य तैयारियों को लेकर बड़ा संदेश दिया है। रविवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें वर्तमान सुरक्षा हालात की जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। खासतौर पर पश्चिमी सीमा पर राफेल जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं और डिफेंस नेटवर्क को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
UPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट… ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अमेरिका से आगे निकला भारत
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
पुंछ में एक आतंकवादी ठिकाने का खुलासा
कश्मीर में भी सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र के मारहोट गांव में एक आतंकवादी ठिकाना पकड़ा गया। सुरक्षाबलों को यहां से 5 आईईडी, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। सेना का मानना है कि यह ठिकाना हाल ही में किसी बड़ी आतंकी साजिश के लिए इस्तेमाल किया गया होगा। इस कार्रवाई से साफ है कि घाटी में आतंक के नेटवर्क पर लगातार प्रहार जारी है।
वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया। पहलगाम हमले के बाद भारत ने यह निर्णय लिया और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार और सालाल बांधों के गेट बंद कर दिए हैं। इन बांधों से पाकिस्तान को जाने वाला पानी अब रोका जा चुका है। पाकिस्तान सरकार इस कदम से बौखलाई हुई है और इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रही है।
पाक में भारत से कई गुना ज्यादा है महंगाई
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इन दिनों महंगाई अपने चरम पर है और पाकिस्तान युद्ध पर भाषण देने का काम कर रहा है। इतना ही नहीं 3 दिन में 2 मिसाइल की टेस्टिंग भी कर चुका है। जहां भारत में 5 किलो आटे का पैकेट अमूमन 250 रुपये में मिल जाता है। वहीं पाकिस्तान में इसकी कीमत 608 पाकिस्तानी रुपये है। सनराइज पाकिस्तान की वेबसाइट के मुताबिक, 1 किलो चना दाल की कीमत 380 रुपये है। जब्कि 1 लीटर कूकिंग ऑयल के पैकेट की कीमत तो 500 रुपये से भी अधिक है। एक किलो बेसन की कीमत 195 रुपये, तो वहीं एक किलो चीनी की कीमत 175 रुपये है।
इसे भी पढ़ें – पाक ISI एजेंट से करवाते थे संपर्क, पैसे लेकर देते थे खुफिया जानकारी; पाकिस्तान के लिए कर रहे थे देश से गद्दारी
140 से 150 रुपये प्रति लीटर मिल रहा दूध
पाकिस्तान में दूध की कीमत 140 से 150 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। पाकिस्तान में छह अंडे के पैकेट की कीमत करीब 145 रुपये के आसपास बैठती है। वहीं, अंडे के एक कैरेट (ट्रे) जिसमें 30 अंडे होते हैं उसकी कीमत 850 से 920 रुपये है।
No ration to eat speech on war test 2 missiles in 3 days know what indian air force says on pakistan trickery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा धमाका, 900 से कम के 5 प्रीपेड प्लान में मिल रहा Extra Data, जानिए किस रिचार्ज में ज्यादा फायदा
Jul 08, 2026 | 06:35 PMइंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के सामने बच्चे ने किया पेशाब, वायरल VIDEO के बाद पैरेंटिंग और सिविक सेंस पर छिड़ी बहस
Jul 08, 2026 | 06:31 PMSudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Jul 08, 2026 | 06:22 PMविरार और दहानू के लोगों के लिए वेस्टर्न रेलवे ने किया ये खास इंतजाम, लोकल ट्रेन से कैसे जाएंगे वसई के आगे?
Jul 08, 2026 | 06:22 PMमहाराष्ट्र में अब गैर-किसान नहीं खरीद पाएंगे खेत, चंद्रशेखर बावनकुले के इस निर्णय से भूमाफियाओं में हडकंप
Jul 08, 2026 | 06:18 PMढोलक बजाते हुए ‘हरे कृष्णा’ गाती दिखी विदेशी बच्ची, 19 सेकंड का VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
Jul 08, 2026 | 06:14 PMदतिया उपचुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा नामांकन पत्र; 4 और दावेदारों ने लिया फॉर्म
Jul 08, 2026 | 06:08 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














