- Hindi News »
- India »
- Nitish Kumar Touched Pm Modis Feet In Darbhanga
प्रधानमंत्री ने की बिहार पर सौगातों की बौछार, खुशी से गदगद नीतीश कुमार फिर पैरों की तरफ झुके…VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी आज बिहार में हैं। इस दौरान प्रदेश के लोगों को केंद्र 12100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मिली है। इसके साथ पीएम मोदी ने बिहार के दूसरे एम्स(AIIMS) का दरभंगा में शिलान्यास किया।
- Written By: Saurabh Pal

नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी का पैर छूते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)
पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी आज बिहार में हैं। इस दौरान प्रदेश के लोगों को केंद्र 12100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मिली है। इसके साथ पीएम मोदी ने बिहार के दूसरे एम्स(AIIMS) का दरभंगा में शिलान्यास किया। माना जा रहा है कि दरभंगा एम्स बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक प्रभाव डालेगा।
इस एम्स के निर्माण से बिहार में स्वास्थ्य क्रांति की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे, जिन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए उनकी सराहना की।
नीतीश ने फिर PM मोदी के पैरों की तरफ झुके
सम्बंधित ख़बरें
पिनरई के प्रस्ताव पर लगी मोदी की मुहर, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, किसे मिलेगा चुनावी फायदा?
मुजफ्फरपुर ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: प्रेमिका के साथ मिलकर पति के किए टुकड़े, नमक डालकर गलाया शव; अब मिली उम्रकैद
PM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह
जयललिता को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि: पोंगल लंच से शपथ ग्रहण तक, साझा किए अनसुने किस्से
दरभंगा एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर ऐसा कर दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर अपनी सुविधानुसार तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। दरअस प्रधानमंत्री जब वे अपना संबोधन पूरा कर वापस अपनी सीट पर लौट रहे थे, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोदी के पास जाकर एक बार फिर उनके पैर छुने का प्रयास किया। यह दृश्य देखकर मंच पर मौजूद लोग जोश में आ गए और तालियां बजाने लगे।
PM मोदी ने नीतीश कुमार का अभिवादन किया
नीतीश कुमार के पीएम मोदी का जैसे ही पैर छूने का प्रयास किया पीएम मोदी खड़े हो गए और उन्होंने नीतीश कुमार के दोनों हाथों को पकड़ा और उनका अभिवादन किया। यह भावुक क्षण कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया और सभी ने इस पर खुश होकर तालियां बजाईं।
मंच पर PM मोदी के पैर छूने झुके CM नीतीश… पिछले दो बार की तरह PM ने फिर हाथ पकड़कर रोका!#NarendraModi #Bihar #DarbhangaAIIMS #NitishKumar #AIIMS #PMModi pic.twitter.com/0vxQzKALMV — Rahul Singh (@Rahulsrana007) November 13, 2024
नीतीश कुमार ने PM मोदी की तारीफ की
सीएम नीतीश कुमार शिलान्यास कार्यक्रम से इतने खुश थे कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कई मिनट तक पीएम मोदी के कामों और योगदान का उल्लेख किया और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जताई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इस साल, जब पीएम मोदी बिहार आए थे, तब सीएम नीतीश कुमार ने मंच पर आकर उनके पैर छुए थे, लेकिन इस बार नीतीश कुमार खासतौर से पीएम मोदी के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया।
Nitish kumar touched pm modis feet in darbhanga
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हड़ताल पर गए नागपुर के 250 डॉक्टर्स-नर्सों को भुगतना पड़ेगा खामियाज, ‘कारण बताओ’ नोटिस के साथ कटेगी सैलरी
Feb 24, 2026 | 05:06 PMडिएंड्रा डॉटिन ने रचा इतिहास, ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
Feb 24, 2026 | 05:04 PMChiChi Call वीडियो के नाम पर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, जानिए Ghost File स्कैम की पूरी सच्चाई
Feb 24, 2026 | 04:57 PMEpstien File से लेकर अडानी तक…! किसान महा चौपाल में राहुल गांधी का PM Modi पर निशाना
Feb 24, 2026 | 04:55 PMमहाराष्ट्र सरकार ने पेश की 11,995 करोड़ की अनुपूरक मांग, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्र को सबसे बड़ा आवंटन
Feb 24, 2026 | 04:54 PMक्रिकेट इतिहास में पहले बार मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, श्रीलंका के साथ होगी टी20 और वनडे सीरीज, हुआ ऐलान
Feb 24, 2026 | 04:49 PMगोंदिया के 8,600 किसानों पर मंडराया संकट! आधार-बैंक डिटेल न होने से सरकारी योजनाओं और कर्ज माफी में फंसा पेंच
Feb 24, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














