- Hindi News »
- India »
- Nitish Kumar Says Opposition Alliance I N D I A Will Organize Programs Across The Country On Gandhi Jayanti
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A गांधी जयंती पर देशभर में कार्यक्रम करेगा आयोजित: नीतीश कुमार
- Written By: साक्षी सिंह

Bihar CM Nitish Kumar ANI Photo
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगा। ‘इंडिया’ के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता कुमार ने कहा कि मुंबई में हुई गठबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि उन्होंने इन प्रस्तावित कार्यक्रमों का ब्योरा नहीं दिया।
कुमार ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ‘विपक्ष की एकता’ से घबरा गया है इसलिए केंद्र सरकार ने इस महीने के उत्तरार्द्ध में संसद का विशेष सत्र बुलाया है और अब तक उसके एजेंडे का खुलासा नहीं किया है। कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमने प्रस्ताव किया है कि इंडिया गठबंधन देशभर में गांधी जयंती मनायेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने सत्तारूढ़ भाजपा में घबराहट पैदा कर दी है और इसने केंद्र सरकार को विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ कराने की संभावना तलाशने के लिए बाध्य किया है।
इस कदम ने भाजपा की घबराहट सामने ला दी है क्योंकि उसने इंडिया गठबंधन के तहत विपक्षी दलों की एकता देख ली है।इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेकर शुक्रवार को मुंबई से लौटे मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि क्यों केंद्र सरकार दशक में एक बार होने वाली जनगणना में देरी की बात नहीं कर रही है, तब उन्होंने कहा कि उसने अबतक जनगणना शुरू नहीं की है। लेकिन नियमानुसार यह काफी पहले हो जाना चाहिए था। इस सरकार के पास अन्य सभी चीजों के लिए समय है लेकिन जातीय सर्वेक्षण एवं जनगणना के लिए उसके पास समय नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
पहले पटनायक फिर नीतीश और अब ममता… 2020 के पावर लंच के बाद हुए बड़े उलटफेर? फिर चर्चा में सालों पुरानी तस्वीर
बिहार में सम्राट युग की बड़ी शुरुआत, निशांत कुमार समेत इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिला मंत्री पद
नीतीश कुमार का बदला पता: 20 साल बाद छोड़ा ‘एक अणे मार्ग’, अब लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री
वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दरोगा प्रसाद राय की जयंती पर एक कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में जातीय सर्वेक्षण कराया है। इससे पहले केंद्र ने स्पष्ट किया था कि वह अनुसूचित जाति और जनजाति को छोड़कर अन्य सामाजिक समूहों की पृथक गणना नहीं करायेगा। कुमार ने कहा कि संसद के विशेष सत्र का बुलाया जाना इस बात का संकेत है कि वे समयपूर्व चुनाव कराने की सोच रहे हैं।
मुझे इसकी संभावना पहले नजर आई थी और मैं यह बात आप सभी को बता चुका हूं। कुमार ने कहा कि हम आगामी सत्र के दौरान जातीय सर्वेक्षण, जनगणना तथा एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे अहम मुद्दे उठायेंगे। लोकसभा में जदयू के 16 सांसद हैं। आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया गया है तथा सीट का बंटवारा शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
Nitish kumar says opposition alliance i n d i a will organize programs across the country on gandhi jayanti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














