नीतीश कुमार का डोलने लगा मन...भरत तिवारी विवाद के बीच BJP को देंगे गच्चा? RJD नेता की पोस्ट से सियासी हलचल तेज

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच नीतीश कुमार का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। आरजेडी ने तंज कसा, लेकिन यह बयान 2023 में अतीक अहमद हत्याकांड पर दिया गया था।
Nitish Kumar
नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nitish Kumar Viral Video: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार समेत देश भर में सियासत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां तो पहले से सवाल उठा रही हैं, अब एनडीए भी दो खेमों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। अधिकतर नेताओं की यही मांग है कि निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी पुलिसकर्मी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो। इसी दबाव की वजह से सीएम सम्राट चौधरी ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के द्वारा मामले की जांच कराने का फैसला किया है। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को आरजेडी की पूर्व विधायक और प्रवक्ता एज्या यादव ने भी रविवार (21 जून, 2026) को एक्स पर साझा किया है। इस वीडियो में नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश की एक घटना पर मीडिया को बयान दे रहे हैं।

नीतीश कुमार का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि इस वीडियो को इस आधार पर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने भरत तिवारी के एनकाउंटर पर यह बयान दिया है। हालांकि ये वीडियो 2023 का है जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए आरजेडी नेता एज्या यादव ने एक्स पर लिखा कि बिहार में मौसम का हाल बाद में पता चलता है, लेकिन नीतीश कुमार का मन डोलने की चर्चा पहले शुरू हो जाती है। बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी JDU अभी एनडीए के साथ है। बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार है। BJP से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं।

कब का है वीडियो?

मालूम हो कि नीतीश कुमार का ये वीडियो साल 2023 के अप्रैल महीने का है। उस समय वो सरकार में थे और बिहार के मुख्यमंत्री थे। उसी समय यूपी में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

दोनों भाई पुलिस हिरासत में मीडिया के सामने आए थे और पत्रकार के तौर पर पहुंचे बदमाशों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी थी। इतीक अहमद के मामले पर ही उस वक्त नीतीश कुमार ने बयान दिया था जो अब वायरल हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com