-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Nitin Gadkari Was Receiving Threats From Jail In Karnataka The Caller Was A Notorious Gangster And Accused Of Murder
नितिन गडकरी को कर्नाटक की जेल से मिल रही थी धमकी, कॉल करने वाला कुख्यात गैंगस्टर और हत्या का आरोपी
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी भरे कॉल से सिटी में हड़कंप मच गया है। फोन करने वाले ने दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर 100 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी। गडकरी के लिए धमकी भरा कॉल होने के कारण सिटी पुलिस भी सकते में आ गई। आला अधिकारियों ने गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। साथ ही गडकरी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। कुछ घंटों के भीतर ही साइबर टीम की मदद से फोन करने वाले का पता लगाया गया।
जानकारी सामने आई कि फोन कॉल कर्नाटक के बेलगाम शहर से किया गया। तुरंत ही आरोपी की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम विमान से कर्नाटक रवाना हो गई। जांच में पता चला कि धमकी भरा फोन एक गैंगस्टर ने किया था जो बेलगाम की जेल में बंद है। उससे पूछताछ भी चल रही है लेकिन संवेदनशील मामला होने के कारण कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
फोन करने वाला गैंगस्टर जयेश पुजारी बताया गया। जयेश हत्या के मामले में ही जेल की हवा खा रहा है। उसने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर सिमकार्ड खरीदा था। जेल के भीतर से वह फोन आपरेट कर रहा था। जेल में बंद किसी कैदी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए पुलिस को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल करना होता है। जांच करने गई टीम सोमवार को न्यायालय से उसकी कस्टडी मांग सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
E20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
The jail administration has seized the diary from the accused, a team of Nagpur police has left for Belagavi for investigation, Nagpur police has asked for production remand: Amitesh Kumar, CP Nagpur — ANI (@ANI) January 14, 2023
1 घंटे में 3 कॉल
सावरकरनगर चौक के समीप देवनगर परिसर में गडकरी का जनसंपर्क कार्यालय है। विशेष तौर पर शनिवार और रविवार को यहां लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं। रविवार को खुद गडकरी अपने कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं। शनिवार को सुबह 11:29 बजे कार्यालय के लैंडलाइन पर एक फोन आया। कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मचारी ने यह फोन उठाया। फोन करने वाले ने गडकरी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। पहले तो लगा कि किसी शरारती तत्व ने यह काम किया है लेकिन 6 मिनट बाद दोबारा कॉल आया। इस बार फोन करने वाले ने आतंकी दाऊद इब्राहिम का नाम लिया। उसने कहा कि गडकरी को 100 करोड़ रुपये की फिरौती देनी होगी। पैसे नहीं मिलने पर उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। कर्मचारियों ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। गडकरी को भी इस बारे में सूचना दी गई। इससे पहले कि धंतोली पुलिस मौके पर पहुंची 12:30 बजे धमकी भरा तीसरा कॉल आ गया।
जांच में जुटी है टीम : DCP मदने
डीसीपी जोन 2 राहुल मदने गडकरी के कार्यालय पहुंचे और फोन उठाने वाले कर्मचारियों से वार्तालाप की पूरी जानकारी ली। तुरंत बीएसएनएल से फोन करने वाले की डिटेल मांगी गई। इसके अलावा फोन करने वाले का पता लगाने के लिए साइबर क्राइम टीम भी जांच में जुट गई। इस घटना को लेकर पुलिस गोपनीयता बरत रही है। डीसीपी मदने से बात करने पर उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच चल रही है। 3 बार कॉल आया था और धमकी भी दी गई। गडकरी के घर और कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ आयोजनों में खुद गडकरी उपस्थित रहने वाले हैं। जहां-जहां उनके कार्यक्रम हैं सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फोन किसने किया, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया।
फिर भी बिंदास घूमते रहे
धमकी भरे कॉल का गडकरी पर कोई असर नहीं हुआ। वैसे भी वह अपनी निडरता और बिंदास स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। धमकी भरे कॉल से भले ही पुलिस के होश उड़ गए हों लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ। दोपहर बाद गडकरी नागपुर पहुंचे। सिटी में आयोजित 2 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके अलावा खासदार क्रीड़ा महोत्सव के तहत शहरभर में आयोजित कार्यक्रमों का जायजा लेने के लिए बिंदास घूमत रहे। इस फोन कॉल के बारे में उन्होंने कोई चर्चा तक नहीं की।
Nitin gadkari was receiving threats from jail in karnataka the caller was a notorious gangster and accused of murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














