-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Government Nurses Strike Federation Two Hour Work Stoppage Protest
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra Nurses Strike: नागपुर में महाराष्ट्र गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन के आह्वान पर मेडिकल, मेयो सहित सरकारी अस्पतालों में 2 घंटे का कामबंद आंदोलन हुआ। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

नागपुर में नर्स आंदोलन (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nursing Cadre Service Rules: नागपुर महाराष्ट्र गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को विविध मांगों को लेकर सरकारी नर्सों ने मेडिकल, मेयो, डागा, प्रादेशिक रुग्णालय और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में दो घंटे का काम बंद आंदोलन किया। आंदोलन के कारण सुबह के समय स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और मरीजों व उनके परिजनों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा।
फेडरेशन का कहना है कि जनस्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के नर्सिंग कैडर के लिए संशोधित सेवा प्रवेश नियम, संशोधित स्टाफिंग पैटर्न, पदोन्नति प्रक्रिया और सीधी भर्ती को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इन लंबित मांगों के विरोध में राज्यभर में प्रतीकात्मक आंदोलन किया गया।
150 दिन की समय-सीमा के बाद भी नहीं हुआ समाधान
नर्सेज फेडरेशन ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 जून 2025 को जारी सरकारी प्रस्ताव के तहत सेवा संबंधी मामलों के निपटारे के लिए 150 दिनों का कार्यक्रम घोषित किया था। इसमें सभी विभागों को सेवा प्रवेश नियम, संशोधित स्टाफिंग पैटर्न, पदोन्नति, रिक्त पदों पर भर्ती और अन्य लंबित मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में करने के निर्देश दिए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
कोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
EC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
फेडरेशन के अनुसार, 2 अक्टूबर 2025 को यह समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन नर्सिंग कैडर से जुड़े अधिकांश महत्वपूर्ण मामले अब भी लंबित हैं। इसके कारण हजारों नर्सें पदोन्नति से वंचित हैं और नए पदों का सृजन व भर्ती प्रक्रिया भी अटकी हुई है।
यह भी पढ़ें:- सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
काम का बढ़ा बोझ, मरीजों की देखभाल पर असर
नर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि संशोधित स्टाफिंग पैटर्न को मंजूरी नहीं मिलने से अस्पतालों में पर्याप्त नर्सों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इससे मौजूदा कर्मचारियों पर कार्यभार और मानसिक दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसका असर मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है।
आंदोलन में शारदा भुते, लीना धुर्वे, मृगेन्द्र तेले, पूनम जांभूलकर, प्रवीण पैठणे, नीलिमा झामरे, कमलेश ताजने, प्रतिभा सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। फेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Government nurses strike federation two hour work stoppage protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
Aug 05, 2026 | 01:57 PMमहाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PM7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














