-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Nithari Case Legal Battle Over Sc Get Relief Surinder Koli Moninder Pandher
निठारी हत्याकांड में कानूनी लड़ाई खत्म, आरोपियों को SC से राहत; सभी दलीलें खारिज
- Written By: सौरभ शर्मा
Nithari Serial Murder Case में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया, कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखते हुए कहा CBI, यूपी सरकार व पीड़ित परिवारों की अपील खारिज करते हुए फैसला सुनाया।

हत्याकांड के आरोपी सुरेंद्र कोली और मोनिंदर पंढेर (फोटो- सोशल मीडिया)
Nithari Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने चर्चित निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को बरी करने का फैसला सुनाया है, कोर्ट के द्वारा CBI, यूपी सरकार और पीड़ित परिवारो की सभी अपीलें खारिज कर दी गई हैं। अब इस पूरे घटनाक्रम पर यह भी प्रश्नचिन्ह उठता है कि निठारी में मिले कंकालों को पीछे फिर कौन था।
मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सीबीआई, यूपी सरकार और पीड़ित परिवारों की अपीलों को खारिज कर दिया और नोएडा के बहुचर्चित निठारी सीरियल मर्डर केस पर अपना बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को बरी करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।
इससे पहले, निचली अदालत ने सुरेंद्र कोली को 12 मामलों में मौत की सजा सुनाई थी। मोनिंदर सिंह पंढेर को दो मामलों में दोषी ठहराया गया था। लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में दोनों को बरी कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी फैसले को बरकरार रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट से सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को राहत
इस फैसले के बाद, मोनिंदर पंढेर अब सभी मामलों में पूरी तरह से बरी हो गया है। वहीं, सुरेंद्र कोली अभी भी एक अन्य मामले में जेल में है। उसे बाहर आने के लिए उस आखिरी मामले में भी बरी होना होगा। कोर्ट ने इस मामले में जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि निठारी में पंढेर के घर के पीछे मिले कंकालों के पीछे कौन था और इसके पीछे किसका हाथ था।
यह भी पढ़ें: सुकमा में 5 लाख का इनामी नक्सली गोंडा ढेर, मुठभेड़ स्थल से घातक हथियार बरामद
कोर्ट ने जांच एजेंसियों की भूमिका पर उठाए सवाल
इस फैसले के बाद पीड़ित परिवारों में निराशा है और वे अब कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। आपको बता दें, साल 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंधेर को कई मामलों में बरी कर दिया था। साथ ही, दो मामलों में उनकी मौत की सजा भी रद्द कर दी थी। इस फैसले के बाद जांच ऐजेंसियों पर भी प्रश्नचिन्ह उठता है कि निठारी में कंकाल फिर किसके थे और यदि कोर्ट ने इन्हें बरी कर दिया है तो फिर इसकी क्या वजह रही है।
Nithari case legal battle over sc get relief surinder koli moninder pandher
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMभोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Jul 02, 2026 | 09:37 AMहाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Jul 02, 2026 | 09:35 AMLemon Water Benefits: क्या रोज सुबह नींबू पानी पीना सच में पाचन, इम्यूनिटी और स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद है?
Jul 02, 2026 | 09:32 AMSyria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
Jul 02, 2026 | 09:31 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













