Gen Z तुम्हें क्यों सहेगी? देश छोड़ने की तैयारी करो, राहुल पर BJP सांसद का तीखा हमला
Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि 'Gen Z' युवा और छात्र ही अब वोट चोरी और संविधान की रक्षा करेंगे, इस बयान को लेकर BJP नेता ने उन पर पलटवार करते हुए तगड़ा हमला बोला है।
- Written By: सौरभ शर्मा
कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व BJP सांसद निशिकांत दुबे (फोटो- सोशल मीडिया)
Nishikant Dubey Attack on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘जेन Z’ के सपोर्ट वाले बयान पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया। राहुल गांधी ने देश के युवाओं को लोकतंत्र और संविधान का रक्षक बताया और उन्हें सपोर्ट में खड़ा होने का आव्ह्नान किया, वहीं इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर पलटवार किया है। दुबे ने कांग्रेस की पीढ़ियों की राजनीति और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी को ही देश छोड़ने की तैयारी करने की सलाह दे डाली है, जिससे सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है।
दरअसल ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर “वोट चोरों के संरक्षक” होने का सीधा आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि देश की युवा पीढ़ी, यानी ‘जेन Z’, अब वोट चोरी को रोकेगी और संविधान की रक्षा करेगी। उन्होंने इस लड़ाई में युवाओं के साथ खड़े रहने का वादा किया। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता पर जोरदार हमला बोला और कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
Gen Z परिवार वाद के खिलाफ है
1.वह नेहरु जी,इंदिरा जी,राजीव जी,सोनिया जी के बाद राहुल जी को क्यूँ बर्दाश्त करेगा?…
2. वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, आपको क्यूँ नहीं भगाएगा?
3. वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र तथा नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है,वह भारत को हिंदू राष्ट्र क्यूँ… https://t.co/Rbdt6g82Ou — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) September 18, 2025
सम्बंधित ख़बरें
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
पीएम और सीएम के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं
मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां
केरल में CM पद को लेकर गदर, वायनाड की सड़कों पर राहुल-प्रियंका के खिलाफ लगे पोस्टर, दी बड़ी चेतावनी
परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर जेन Z का प्रहार
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के पोस्ट का जवाब देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “Gen Z परिवारवाद के खिलाफ है। वह नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव जी, सोनिया जी के बाद राहुल जी को क्यों बर्दाश्त करेगा? वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, आपको क्यों नहीं भगाएगा?” दुबे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा, “वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र तथा नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, वह भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाएगा? देश छोड़ने की आप करो तैयारी आ रहे हैं…” उनके इस ट्वीट ने राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है।
यह भी पढ़ें: लोकतंत्र पर सवाल तो एजेंट क्या कर रहे? Rahul Gandhi के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पार्टी के भीतर मतभेद
राहुल ने चुनाव आयोग पर क्या लगाए आरोप
इससे पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक का उदाहरण देते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में लगभग 6800 वोटों को सुनियोजित तरीके से डिलीट कर दिया गया। उनके अनुसार, जब कर्नाटक सीआईडी ने 18 महीने में 18 पत्र लिखकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जो आयोग की मिलीभगत को दर्शाता है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन सभी आरोपों को तुरंत खारिज करते हुए उन्हें गलत और आधारहीन बताया था। आयोग ने स्पष्ट किया कि वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकते और इसकी एक तय प्रक्रिया है।
