Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी बना रही पूर्व कांग्रेसी को महापौर, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस का तंज

BJP Mayor Candidate Mumbai: मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी महापौर पद के लिए पूर्व कांग्रेसी को आगे कर रही है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 08, 2026 | 09:35 PM

Mumbai Congress (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Congress: मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक सुरेशचंद्र राजहंस ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कभी ‘कांग्रेस मुक्त’ का नारा देने वाली भाजपा अब ‘कांग्रेस युक्त’ हो गई है। उनका कहना है कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भाजपा के पास मुंबई के महापौर पद के लिए अपना कोई योग्य उम्मीदवार तक नहीं है। रितु तावड़े को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी में नेतृत्व का अभाव है।

राजहंस ने कहा कि दिल्ली से लेकर गली तक भाजपा दूसरे दलों से आए नेताओं के भरोसे चल रही है। पार्टी के मूल और निष्ठावान कार्यकर्ता, जो वर्षों से संगठन के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें केवल ‘दरी उठाने’ का काम दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 साल केंद्र और 10 साल राज्य की सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा अपने जमीनी कार्यकर्ता तैयार नहीं कर पाई है। भाजपा की स्थिति अब ‘ऊंची दुकान, फीका पकवान’ जैसी हो गई है।

बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता

मुंबई की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और महायुति सरकार विकास के बजाय जाति, धर्म और ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नगरसेवक महानगरपालिका में मुंबई को बेचने के भाजपा के मंसूबों को नाकाम करेंगे और जनता की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता देंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Politics: दोनों राकां के विलय की हुई थी चर्चा, सयाजी शिंदे का बड़ा दावा

2029 से पहले बदलेंगे राज्य के समीकरण, यूबीटी-बीजेपी आएंगे साथ, लक्ष्मण हाके की सनसनीखेज भविष्यवाणी

Maharashtra Politics: जीत पर संयम बरतें कार्यकर्ता, जिप चुनाव पर तटकरे की अपील

उद्यमियों को परेशान करने वालों से सख्ती से निपटें, सीएम देवेंद्र का प्रशासन को सख्त निर्देश

ये भी पढ़े: ड्रग्स रैकेट का नया हब बन रहा है ठाणे जिला? अंडरवर्ल्ड से लेकर आतंकी गतिविधियों से कनेक्शन!

कांग्रेस की भविष्य की योजनाओं का भी जिक्र

इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस की भविष्य की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीएमसी और बेस्ट (BEST) में बढ़ते निजीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, पीने के पानी की समस्या तथा मुंबई में बढ़ते वायु और अन्य प्रदूषण के मुद्दों पर बीएमसी में सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने का काम करेगी।

Bjp mayor candidate former congress leader suresh rajhans attack mumbai politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 09:35 PM

Topics:  

  • BMC
  • Congress
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.