सुहास शेट्टी हत्याकांड में NIA का बड़ा एक्शन, कर्नाटक में 18 ठिकानों पर छापेमारी
Suhas Shetty Murder Case: एनआईए ने कर्नाटक में बजरंग दल के सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या से जुड़े मामले में 18 स्थानों पर छापेमारी की। हत्या का उद्देश्य समाज में आतंक फैलाना था।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सुहास शेट्टी (File Photo)
NIA Raid: बजरंग दल के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कर्नाटक के विभिन्न जिलों में 18 ठिकानों पर छापेमारी की।
इस साल के मई में आरोपी अब्दुल सफवान और अन्य लोगों ने मंगलुरु शहर के बाजपे इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी पर सार्वजनिक रूप से हमला किया था। आरोपियों ने घातक हथियारों से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या का उद्देश्य समाज में आतंक फैलाना था।
दिग्धों के घरों की तलाशी
एनआईए ने जून में स्थानीय पुलिस से इस मामले को अपने हाथ में लिया था। इसी क्रम में केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले में गिरफ्तार किए गए 12 व्यक्तियों और विभिन्न संदिग्धों के घरों की तलाशी ली। मंगलुरु, चिक्कमगलुरु और हासन जिलों में की गई छापेमारी कार्रवाई में 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और 8 मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। एनआईए हत्या के पीछे की साजिश की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
NEET आंदोलन पर सियासत तेज, BJP नेताओं ने विपक्ष उठाए सवाल, मंत्री बावनकुले ने प्रदर्शन को बताया नौटंकी
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
फिर शंभू बॉर्डर पहुंचा किसानों का जत्था, महापंचायत के लिए दिल्ली कूच की तैयारी; भारी संख्या में पुलिस तैनात
बजरंग दल का कार्यकर्ता था सुहास शेट्टी
सुहास शेट्टी बजरंग दल का कार्यकर्ता था और सुरथकल निवासी मोहम्मद फाजिल की हत्या का मुख्य आरोपी था। शेट्टी और उसके साथियों ने कथित तौर पर भाजपा युवा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेट्टारू की हत्या का बदला लेने के लिए 28 जुलाई, 2022 को सार्वजनिक स्थान पर फाजिल की हत्या कर दी थी।
‘हिजाब’ विवाद के दौरान हत्या
भाजपा कार्यकर्ता नेट्टारू की ‘हिजाब’ विवाद के दौरान हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या के बाद कर्नाटक में बदला लेने के लिए हत्याओं और चाकू घोंपने की कई घटनाएं हुई थीं।
बता दें कि सुहास शेट्टी हत्याकांड को लेकर भाजपा सांसद कैप्टन ब्रिजेश चौटा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की थी कि वह इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को हस्तांतरित करें। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने सुहास शेट्टी के परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें- जमीन के बदले नौकरी मामला: लालू परिवार के खिलाफ 4 अगस्त को होगी सुनवाई
1 मई को, दो गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ लोगों ने शेट्टी का रास्ता रोक लिया, जो अपने दोस्तों के साथ कार में जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने शेट्टी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
