Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ NIA कोर्ट ने जारी किया वारंट, बढ़ेंगी पूर्व सांसद की मुश्किलें

महाराष्ट्र के 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह के खिलाफ एनआईए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 05, 2024 | 07:42 PM

साध्वी प्रज्ञा (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह के खिलाफ एनआईए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी रही हैं और कई साल जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। अब कोर्ट ने उन्हें एक बार फिर तलब किया है। हालांकि, प्रज्ञा सिंह के लिए राहत की बात यह है कि यह वारंट जमानती है।

मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर उत्तर महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में स्थित एक मस्जिद के पास 29 सितंबर 2008 को स्कूटर से बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। विस्फोट की साजिश में कथित संलिप्तता के लिए प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-  झारखंड चुनाव के लिए INDIA Alliance ने जारी किया घोषणा पत्र, मतदाताओं को दी सात ‘गारंटियां’

सम्बंधित ख़बरें

एक आदेश और पूरा इलाका ऑफलाइन! सरकार मिनटों में इंटरनेट कैसे बंद कर देती है?

आज का राशिफल 11 जनवरी 2026: रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का हाल

98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर के लिए क्वालिफाई हुई ‘कांतारा’, ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई

‘विनाशकारी युद्ध’ की तैयारी में ईरान! खामेनेई ने IRGC को सौंपी कमान, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ एक्टिव

विशेष न्यायाधीश ए.के. लाहोटी द्वारा आरोपियों के अंतिम बयान दर्ज किए जाने के साथ ही मुकदमा अपने अंतिम चरण में है और आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच शुरू में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) महाराष्ट्र ने की थी और 2011 में इसे एनआईए को सौंप दिया गया था।

कोर्ट को ही उड़ाने की धमकी

दूसरी ओर, 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक सरकारी वकील ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी वकील ने बताया कि 30 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने सत्र न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय को फोन कर कोर्ट रूम नंबर-26 में बम लगाने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें:- ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, सीएम योगी को दिया करारा जवाब, अब होगा महासंग्राम!

विस्फोट मामले की सुनवाई कर रही विशेष एनआईए अदालत दक्षिण मुंबई में सिविल एवं सत्र न्यायालय परिसर के कोर्ट रूम नंबर 26 में बैठती है। वकील ने बताया कि हमने मामले की जानकारी कोलाबा पुलिस थाने को दे दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे विवरण की पुष्टि कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Nia court summons sadhvi pragya in malegaon blast case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 07:42 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.