-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Mallikarjun Kharge Retorted Cm Yogi And Bjp On Batenge To Katenge
‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, सीएम योगी को दिया करारा जवाब, अब होगा महासंग्राम!
- Written By: अभिषेक सिंह
'बंटेंगे तो कटेंगे' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस को भी लपेटे में लिया है।

मल्लिकार्जुन खरगे व योगी आदित्यनाथ (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ जुबानी जंग का नया मोर्चा बन गया है। इस मोर्चे पर सभी दलों के सिपहसालार एक दूसरे पर बातों के बाण चला रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसी को मुद्दा बनाते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला है।
झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले आरोप-प्रत्यारोप और बयानों का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटोगे तो कटोगे’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बांटने वाले आप ही हैं और काटने वाले आप ही हैं।
यह भी पढ़ें:- झारखंड चुनाव 2024: बीजेपी की हर साजिश करेंगे नाकाम, हेमंत सोरेन का गढ़वा से पीएम मोदी पर तीखा पलटवार
सम्बंधित ख़बरें
बबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
इस बीच खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा। रांची में एक रैली में खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लोगों से पूछा कि आप लोग ऐसे व्यक्ति को कैसे वोट दे रहे हैं जो आदतन बार-बार झूठ बोलता है? उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी आप लोगों को बांटना चाहती है।
पीएम मोदी को बनाया निशाना
रैली के दौरान खरगे ने कहा कि झारखंड में पीएम मोदी का भाषण जुमला है। पहले उनके गृह मंत्री कहते थे कि वे 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि यह चुनावी नारा था। ये लोग आदतन झूठे हैं। पहले इन्होंने 15-15 लाख देने की बात भी कही थी। आप आदतन झूठे को कैसे वोट दे रहे हैं?
बीजेपी पर किया करारा प्रहार
खरगे ने कहा कि पीएम मोदी आपका मंगलसूत्र, आपके मवेशी चुराने जा रहे हैं। वह आपकी संपत्ति छीनकर अंबानी, अडानी को दे रहे हैं। आरएसएस-बीजेपी आपको बांटना चाहती है, आपके बीच लड़ाई कराना चाहती है। बीजेपी कह रही है- घुसपैठिए मिट्टी, बेटी और रोटी चुरा रहे हैं। आप क्या कर रहे थे? क्या आप भुट्टा छील रहे थे?
सीएम योगी को दिया जवाब
सीएम योगी आदित्यनाथ पर उठाए सवाल इस दौरान खड़गे ने सीएम योगी के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बंटोगे तो कटोगे भी। उन्होंने कहा कि ये बांटने वाले लोग हैं और ये काटने वाले लोग हैं। बीजेपी-आरएसएस का यही एजेंडा है, जब तक आप इनके एजेंडे को नहीं तोड़ोगे तब तक ये आपका शोषण करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- ‘झारखंड में भाजपा की 68 में से 33 सीटों पर परिवारवाद’, प्रधानमंत्री मोदी पर सुप्रिया श्रीनेत का तीखा पलटवार
फिलहाल चुनावी रण में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के मोर्चे पर तीर और तलवार चल रहे हैं। सत्ता-विपक्ष की ओर से दिग्गज नेता भी इस जंग में जोर-आजमाइश कर रहे हैं। लेकिन इस जंग का रिजल्ट क्या होगा यह चुनाव रिजल्ट के दिन यानी 23 नवंबर को पता चलेगा।
Mallikarjun kharge retorted cm yogi and bjp on batenge to katenge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
Jul 12, 2026 | 05:15 PMनाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PMरायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट
Jul 12, 2026 | 05:11 PMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: एसिलॉक प्लस की 2.45 करोड़ रुपए की दवाएं प्रतिबंधित, कंपनी को रिकॉल का आदेश
Jul 12, 2026 | 05:10 PMउद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई गड़बड़ी? शिंदे गुट के कृष्ण हेगड़े ने उठाए गंभीर सवाल
Jul 12, 2026 | 05:10 PMअकोला में जांबाज पुलिसकर्मी प्रवीण ढगेकर का भव्य सम्मान, प्राणों की बाजी लगाकर आरोपी को था दबोचा
Jul 12, 2026 | 05:04 PMChai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
Jul 12, 2026 | 05:02 PMवीडियो गैलरी

रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM













