Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: एसिलॉक प्लस की 2.45 करोड़ रुपए की दवाएं प्रतिबंधित, कंपनी को रिकॉल का आदेश

FDA Cadila Pharma Action: भ्रामक नाम के कारण महाराष्ट्र एफडीए ने कैडिला फार्मास्युटिकल्स की एसिलॉक प्लस दवाओं पर की बड़ी कार्रवाई। पुणे, नागपुर और भिवंडी से ₹2.45 करोड़ का स्टॉक फ्रीज।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 12, 2026 | 05:10 PM

दवाएं जब्त (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

FDA Cadila Pharma Tukaram Mundhe: राज्य में मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एफडीए ने डंडा चलाते हुए कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की एसिलॉक प्लस दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भ्रामक ब्रांड नाम के कारण डॉक्टरों, दवा विक्रेताओं और मरीजों के बीच भ्रम की आशंका को देखते हुए एफडीए ने राज्य के तीन शहरों में करीब 2.45 करोड़ रुपए मूल्य का दवा स्टॉक बिक्री और वितरण के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

साथ ही कंपनी को संबंधित दवाओं का बाजार में उपलब्ध पूरा स्टॉक तत्काल रिकॉल के निर्देश दिए गए हैं। एफडीए के अनुसार अमरावती में नियमित निरीक्षण के दौरान पता चला कि कैडिला फार्मास्युटिकल्स को पहले से एसिलॉक 150 और एसिलॉक 300 दवाओं के निर्माण और बिक्री की अनुमति थी, जिनमें सक्रिय औषधीय घटक

रैनिटिडीन है। बाद में कंपनी ने एसिलॉक 150 प्लस और एसिलॉक 300 प्लस नाम से नई दवाएं बाजार में उतारीं, जिनमें फैमोटिडीन का उपयोग किया गया। हालांकि, दवा के नाम में केवल ‘प्लस’ जोड़कर और लेबल का स्वरूप लगभग समान रखा गया, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी।

सम्बंधित ख़बरें

उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई गड़बड़ी? शिंदे गुट के कृष्ण हेगड़े ने उठाए गंभीर सवाल

अकोला में जांबाज पुलिसकर्मी प्रवीण ढगेकर का भव्य सम्मान, प्राणों की बाजी लगाकर आरोपी को था दबोचा

रेल सेवाएं प्रभावित होने पर एमएसआरटीसी का बड़ा फैसला, मुंबई-पुणे रूट पर 200 अतिरिक्त बसें

G4 Monsoon Rally 2.0: नासिक में राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को होगी

बाजार में उपलब्ध दवा वापस मंगाने के निर्देश

इसी आधार पर 9 और 10 जुलाई को एफडीए ने कंपनी  के पुणे- नागपुर और भिवंडी स्थित मुख्य वितरण D गोदामों की जांच की और दोनों दवाओं का पूरा उपलब्ध स्टॉक प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही कंपनी को एसिलॉक के सभी दवाओं का बाजार में उपलब्ध स्टॉक तत्काल वापस मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेः- रेल सेवाएं प्रभावित होने पर एमएसआरटीसी का बड़ा फैसला, मुंबई-पुणे रूट पर 200 अतिरिक्त बसें

स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक

जांच में यह भी सामने आया कि रैनिटिडीन वाली पुरानी दवाएं और फैमोटिडीन वाली नई ‘प्लस’ दवाएं एक साथ बाजार में उपलब्ध थी। एफडीए का कहना है कि ऐसे मामलों में डॉक्टर, दवा विक्रेता या मरीज गलती से दूसरी दवा का उपयोग कर सकते हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है, नियमों के अनुसार, यदि किसी दवा के सक्रिय घटक या उसकी संरचना में बदलाव किया जाता है।

एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने बाताया की दवा के नाम में समानता के कारण गलत दवा मरीज तक पहुंचने की आशका सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बेहद गंभीर है। दवाओं के ब्रांड नाम, लेबलिंग और विपणन में नियमों का पालन तथा मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Fda action cadila pharma aciloc plus medicines seized stock recall updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 05:10 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Tukaram Mundhe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.