- Hindi News »
- India »
- New World Record Created In Yoga Day Program In Surat Harsh Shanghvi
गुजरात: सूरत ने योग दिवस पर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 लाख से अधिक लोगों ने किया एक साथ योग
- Written By: किर्तेश ढोबले

PTI Photo
सूरत: गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार को दावा किया कि सूरत में एक स्थान पर एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर ‘‘नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड” कायम किया है। सांघवी ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे पिछला रिकॉर्ड टूट गया। सांघवी ने कहा, ‘‘सूरत में योग दिवस कार्यक्रम में एक स्थान पर योग सत्र में सबसे अधिक संख्या में लोगों के जुटने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हुआ है।”
PTI Photo
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की जाबाज ईश्वरी ने रच दिया इतिहास, पाल्क स्ट्रेट पार करने वाली दुनिया की बनीं पहली नेत्रहीन तैराक
भारत ने रचा इतिहास, 24 घंटे में 2.5 लाख लोगों ने लिया Responsible AI का संकल्प, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
1111 किलो रागी के साथ गड़चिरोली ने रचा इतिहास, दुनिया ने माना ‘मोटा अनाज’ का लोहा! बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड
10% लोगों के पास दुनिया की 75% संपत्ति, सबसे गरीब 50% लोग सिर्फ 2% संपत्ति में जी रहे, रिपोर्ट देखें
इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सूरत के डुमास इलाके में राज्य स्तरीय ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” कार्यक्रम में शामिल हुए। पटेल ने योग सत्र शुरू होने से पहले अपने संबोधन में कहा कि राज्य में 72,000 स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम में कुल 1.25 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया है।
PTI Photo
उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान योग और प्राणायाम ने कैसे लोगों की मदद की। गुजरात में आज 72,000 जगहों पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में करीब 1.25 करोड़ लोग शामिल हुए। सूरत में एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।”
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार योग को लोकप्रिय बनाने के लिए निकट भविष्य में 21 ‘योग स्टूडियो’ खोलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य योग बोर्ड ने अभी तक 5,000 लोगों को प्रशिक्षण दिया है। आने वाले दिनों में राज्य सरकार प्रदेश में 21 योग स्टूडियो खोलने की योजना बना रही है।”
PTI Photo
सूरत में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि अन्य मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर राज्य सरकार ने योग दिवस मनाने के लिए 75 ‘ऐतिहासिक स्थलों’ का चयन किया था, जिनमें साबरमती रिवरफ्रंट (अहमदाबाद), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया), कच्छ का रण और मोढेरा का सूर्य मंदिर शामिल हैं।
New world record created in yoga day program in surat harsh shanghvi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP के 74 MLA करोड़पति, 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले; असम चुनाव में जीते विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
May 06, 2026 | 06:07 PMSystem में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
May 06, 2026 | 06:06 PMMP सरकार की ऐतिहासिक सौगात, पुलिस-सेना भर्ती के लिए OBC युवाओं को मिलेगी फ्री कोचिंग; साथ ही मिलेगा स्टाइपेंड
May 06, 2026 | 05:58 PMवर्ना अब तक दौड़ने लगती बुलेट ट्रेन.. देरी का ठीकरा, ठाकरे पर ! हर माह तैयार हो रहा 15 किमी ट्रैक
May 06, 2026 | 05:54 PMबंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?
May 06, 2026 | 05:54 PMShani Jayanti : नौकरी पर है संकट? आमदनी में आ रही हैं अडचनें? तो शनि जयंती पर चुपचाप कर लें ये काम
May 06, 2026 | 05:53 PMतमिलनाडु में कांग्रेस ने तोड़ा DMK से पुराना नाता, विजय की TVK के साथ मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
May 06, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














