-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- New Income Tax Bill More Complicated Than Previous One Says Congress Mp Manish Tewari
‘New Income Tax Bill पिछले बिल से अधिक जटिल’, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का दावा
- Written By: मनोज आर्या
निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में कहा था कि बिल जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने करदाताओं की सुविधा के लिए कई सुधार लागू किए हैं।

मनीष तिवारी(फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने गुरुवार को नए आयकर विधेयक की आलोचना करते हुए तर्क दिया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दावों के विपरीत प्रस्तावित कानून मौजूदा कानून से अधिक जटिल है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा था कि नया आयकर बिल पिछले बिल की तुलना में सरल होगा। पिछले बिल में 296 धाराएं थीं। नए बिल में 500 से अधिक धाराएं हैं। पिछले बिल में 5 अनुसूचियां थीं। नए बिल में 14 अनुसूचियां हैं।
नए इनकम टैक्स बिल का जिक्र करते हुए कांग्रेस सासंद ने कहा कि यह बिल, जो पिछले वाले से अधिक सरल होना चाहिए था, अधिक जटिल है।नया आयकर विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। केंद्र विस्तृत परामर्श के लिए उत्सुक है, और उम्मीद है कि विधेयक को आगे की जांच के लिए एक चयन समिति को भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह नए आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी।
संसदीय समिति के पास विधेयक भेजने का संकेत
सीतारमण ने पहले संकेत दिया था कि विधेयक को जांच के लिए संसदीय समिति के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया यह है कि समिति अपनी सिफारिशें देती है, वह वापस आती है और फिर सरकार कैबिनेट के माध्यम से निर्णय लेती है कि इन संशोधनों को लिया जाना है या नहीं।जुलाई 2024 के बजट में सरकार ने 1961 के आयकर अधिनियम की व्यापक समीक्षा का प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य अधिनियम को संक्षिप्त और स्पष्ट बनाना और विवादों और मुकदमेबाजी को कम करना था।
सम्बंधित ख़बरें
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने किया था जिक्र
निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में कहा था कि बिल जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने करदाताओं की सुविधा के लिए कई सुधार लागू किए हैं, जैसे (1) फेसलेस मूल्यांकन, (2) करदाता चार्टर, (3) तेज रिटर्न, (4) लगभग 99 प्रतिशत रिटर्न स्व-मूल्यांकन पर, और (5) विवाद से विश्वास योजना। इन प्रयासों को जारी रखते हुए, मैं पहले भरोसा करने, बाद में जांच करने की कर विभाग की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हूं। मैं अगले आयकर बिल को पेश करने का भी प्रस्ताव करती हूं।
New income tax bill more complicated than previous one says congress mp manish tewari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














