- Hindi News »
- India »
- Nehru Was Made Pm Truth Of Partition Is Hidden In This Amit Shah Big Statement Attacked Congress On Appeasement
‘नेहरू को बनाया गया पीएम, इसी में छिपा है विभाजन का सच’, अमित शाह का बड़ा बयान, तुष्टीकरण को लेकर कांग्रेस पर किया वार
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
जब शाह से यह पूछा गया कि कांग्रेस के किन नेताओं को विभाजन का दोषी माना जाए, तो उन्होंने कहा कि किसी एक नेता को चिन्हित करना मुश्किल है, लेकिन यह तय है कि कांग्रेस ने ही जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया।

अमित शाह (फोटो- शोसल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित सीएनएन-न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2025 में भारत के विभाजन को लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के लिए आम मुसलमान नहीं, बल्कि तत्कालीन कांग्रेस नेताओं की तुष्टीकरण की नीति जिम्मेदार है। अमित शाह का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उसी मंच से दिए गए एक दिन पहले के वक्तव्य की पुष्टि करता है, जिसमें पीएम मोदी ने भी कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए थे।
अमित शाह ने कहा, “1946 के प्रांतीय चुनावों में मुस्लिम लीग को उन क्षेत्रों में भी हार का सामना करना पड़ा, जो बाद में पाकिस्तान बने। यह दर्शाता है कि उस समय आम मुस्लिम जनता बंटवारे के पक्ष में नहीं थी।” उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी बिल्कुल सही कहते हैं कि विभाजन के लिए कांग्रेस नेताओं की तुष्टीकरण की नीति जिम्मेदार है।”
जब शाह से यह पूछा गया कि कांग्रेस के किन नेताओं को विभाजन का दोषी माना जाए, तो उन्होंने कहा, “किसी एक नेता को चिन्हित करना मुश्किल है, लेकिन यह तय है कि कांग्रेस ने ही जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया। जब कोई निर्णय लेता है तो वही आगे नेता बनता है। हमारे यहां मोदी जी सबसे ऊपर हैं, इसलिए वह प्रधानमंत्री बने। कांग्रेस ने उस समय नेहरू जी को प्रधानमंत्री बनाया।”
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
पीएम मोदी ने क्या कहा था?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह कहा था कि भारत का विभाजन सामान्य मुस्लिम परिवारों की सोच नहीं थी, बल्कि “कुछ कट्टरपंथी सोच वाले लोगों की देन थी, जिन्हें कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सत्ता की लालसा में बढ़ावा दिया।”
इस कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने देश के युवाओं को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, “अगर जरूरत पड़े तो बाकी सब सहन कर लो, लेकिन तुष्टीकरण की इस जहरीली सोच को कभी बर्दाश्त मत करना। युवा पीढ़ी को इस मानसिकता को जड़ से उखाड़ कर देश से बाहर फेंक देना चाहिए।”
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी तुष्टीकरण की नीति को अपनाता है, वह देशहित के खिलाफ काम कर रहा है। शाह ने यह भी कहा कि “देश को आगे बढ़ाने के लिए धर्म और जाति के आधार पर राजनीति को खत्म करना जरूरी है। तुष्टीकरण से केवल विभाजन, असमानता और भेदभाव बढ़ता है।”
Nehru was made pm truth of partition is hidden in this amit shah big statement attacked congress on appeasement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














