- Hindi News »
- India »
- Nayab Saini Suspended 25 Police Officers And Employees In Paper Leak Case
हरियाणा में बैक टू-बैक लीक हुए पेपर तो एक्शन में आए सीएम सैनी, 4 DSP समेत 25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन लिया है। बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों एंव निजी स्कूल के एक नीरिक्षक के खिलाफ FIR का आदेश दिया है।
- Written By: Saurabh Pal

नायब सैनी(फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन लिया है। बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों एंव निजी स्कूल के एक नीरिक्षक के खिलाफ FIR का आदेश दिया है। इतना ही नहीं 4 डीएसपी समेत 25 पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया है।
पेपर लीक के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरकारी स्कूलों के सभी चार निरीक्षकों- गोपाल दत्त, शौकत अली, रकीमुद्दीन और प्रीति रानी को निलंबित कर दिया गया है।’
सीएम सैनी ने कहा कि हमने 2 केंद्र पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, संजीव कुमार और सत्यनारायण को भी निलंबित कर दिया गया है। 4 बाहरी लोगों और 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जांच चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, प्रमोशन के खुले नए रास्ते, विधानसभा में नया बिल हुआ पास
हरियाणा में रेवाड़ी की झुग्गियों में लगी भयानक आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर, धमाकों की आवाज से दहला इलाका
हरियाणा निकाय चुनावों में पार्टी सिंबल का नहीं है कोई प्रावधान, फिर भी पार्टी सिंबल पर ताल ठोक रहे उम्मीदवार
Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक, क्रॉस वोटिंग करने वालों पर गिरी गाज; 5 विधायक सस्पेंड
25 पुलिस अधिकारी सस्पेंड
हरियाणा सीएम ने कहा कि शुरूआती जांच में हमने 25 पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया है। सभी 25 पुलिस अधिकारियों को तुरंत ही स्पेंड कर दिया गया है। इसमें 4 डीएसपी और 3 एसएचओ शामिल हैं। इस तरह की घटना उनके क्षेत्र में हुई है, सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है, क्योंकि हमारी सरकार इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अब तक किन पर हुई कार्रवाई
5 निरीक्षक ( 4 सरकारी, एक निजी) के खिलाफ FIR के आदेश।
सभी 4 सरकारी निरीक्षक को निलंबित किया गया।
2 केंद्र पर्यवेक्षक को भी किया गया निलंबित।
4 बाहरी लोग और 8 विधार्थियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
मामले में शुरुआती जांच में दोषी पाए गए 25 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी किए गए निलंबित।
4 DSP, 3 SHO, 1 चौकी इंचार्ज समेत कुल 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड।
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
बैक टू-बैक पेपर लीक हुए
गौरतलब है कि नकल विहीन परीक्षा के दावे हरियाणा में बुरी तरह फेल हुए हैं। बैक टू-बैक टू बैक पेपर लीक हुए। इतना ही नकलचियों का भी बोलबाल रहा। पहले हरियाणा बोर्ड का 12 वीं कक्षा का पेपर लीक हुआ। उसके बाद 10वीं कक्षा का मैथ का पर्चा आउट हो गया। नूंह और पलवल जिले में नकल करने वाले परीक्षार्थियों का बोलबाला रहा। इस दौरान नकल रोकने पूरा सिस्टम फेल हो गया। जिसके कारण सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है।
Nayab saini suspended 25 police officers and employees in paper leak case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














