सर्वाधिक समय PM रहने के मामले में मोदी ने इंदिरा को पछाड़ा, नेहरू से अब भी पीछे
PM Modi Tenure Record: पीएम मोदी 4078 दिन पूरे कर इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए देश के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले PM बने। वे सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी PM हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी, इंदिरा गांधी और पंडित नेहरू (IMage- Social Media)
Longest Serving Prime Minister Record: नरेंद्र मोदी 25 जुलाई यानी आज तक लगातार सबसे अधिक समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब तक लगातार सबसे लंबी अवधि (16 वर्ष 286 दिन) तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के पास है। पीएम नरेंद्र मोदी 1947 यानी आज़ादी के बाद जन्म लेने वाले गैर-हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके नाम बतौर प्रधानमंत्री कई और रिकॉर्ड हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लेंगे। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री के पद पर रहीं। अगर राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर सरकार का नेतृत्व करने की बात करें, तो नरेंद्र मोदी सभी प्रधानमंत्रियों के बीच एक विशेष रिकॉर्ड भी अपने नाम रखते हैं। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर कुल 24 सालों तक शासन किया है।
स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म देश की स्वतंत्रता के बाद हुआ है। वो सबसे लंबे वक्त तक सेवा देने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं। इसके अलावा, वो पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं। उनके नाम लगातार दो बार चुने जाने वाले पहले और अकेले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
सम्बंधित ख़बरें
दो गाड़ियों के काफिले में घर से निकले PM मोदी, पेश की बड़ी मिसाल; मंत्रियों ने भी घटाई कारों की संख्या
पीएम मोदी की अपील का असर: मंत्री विश्वास सारंग ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील
नागपुर: मोदी की अपील पर घमासान, स्वदेशी पर राजनीति क्यों? बावनकुले ने PM मोदी का किया बचाव
मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां
पूर्ण बहुमत पाने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाने वाले पहले और इकलौते गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं। वो इंदिरा गांधी (1971) के बाद पूर्ण बहुमत से दोबारा चुने जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। पंडित नेहरू के अलावा, पीएम मोदी ऐसे एकमात्र प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसी दल के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनावों में जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते सड़क हादसे, छह महीनों में कई मौतें
बता दें कि सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों में एकमात्र नेता हैं जिन्होंने एक पार्टी के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं। उन्होंने 2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव और 2014, 2019 तथा 2024 के लोकसभा चुनावों में विजय प्राप्त की।
