UBT और कांग्रेस को मिला झटका, धूमधाम से BJP में शामिल होंगे बागुल-राजवाड़े

Maharashtra Politics: 27 जुलाई को सुनील बागुल और मामा राजवाड़े धूमधाम से भाजपा में शामिल होंगे। इससे आगामी चुनावों में ठाकरे गुट और कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है।
सुनील बागुल, मामा राजवाड़े (pic credit; social media)
सुनील बागुल, मामा राजवाड़े (pic credit; social media)
Updated on

Sunil Bagul Mama Rajwada Join BJP: आगामी रविवार को ठाकरे गुट की शिवसेना के पूर्व उपनेता सुनील बागुल और पूर्व महानगर प्रमुख मामा राजवाडे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नाशिक में यह पार्टी प्रवेश समारोह आयोजित होगा। भाजपा में शामिल होने से पहले ही सुनील बागुल और मामा राजवाडे आज भाजपा कार्यालय पहुंचे और कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया।

मीडिया से बात करते हुए सुनील बागुल ने पार्टी प्रवेश के स्थान की जानकारी दी। उन्होंने बताया, भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों और कोर कमेटी के पदाधिकारियों की आज एक संयुक्त बैठक हुई। 27 जुलाई को होने वाले प्रवेश समारोह की योजना कैसे होगी? कौन-कौन से पदाधिकारी आएंगे? वरिष्ठ पदाधिकारी कौन होंगे? इन सभी बातों पर आज विचार-विमर्श हुआ। हर चीज की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को दोपहर 1 बजे यह पार्टी प्रवेश निश्चित किया गया है।

सुनील बागुल ने आगे कहा हम पार्टी प्रवेश के लिए एक बड़ा सभागृह ढूंढ रहे थे। हमने गायकवाड़ सभागृह देखा, लेकिन वह पहले से ही एसटी कामगार सेना द्वारा बुक था। कालिदास सभागृह भी बुक है। इसलिए हमने थोरात सभागृह को चुना है।

कांग्रेस और अन्य दलों के नेता भी भाजपा में होंगे शामिल

यह पूछे जाने पर कि सुनील बागुल और मामा राजवाडे के साथ और कौन से नेता भाजपा में शामिल होंगे, सुनील बागुल ने कहा, मेरे साथ अन्य दलों के भी कुछ लोग आने वाले हैं, लेकिन उनके नाम अभी तय नहीं हुए हैं। वह सूची भारतीय जनता पार्टी के पास है। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ पदाधिकारी हैं। शहर के कुछ पूर्व नगरसेवकों का प्रवेश भी 27 तारीख को ही होगा। निश्चित रूप से इसमें कांग्रेस के भी नेता हैं।

ठाकरे गुट और कांग्रेस को मिला झटका

सुनील बागुल ने आगे दावा किया, विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी से बाहर हुए कुछ नेता भी हैं। अन्य दलों के कुछ पूर्व विधायक भी हैं। कई ऐसे लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी में आना चाहते हैं। वे काम करना चाहते हैं। इसलिए 27 अप्रैल को कई नेता हमारे साथ प्रवेश करेंगे।

नासिक में यह राजनीतिक घटनाक्रम आगामी महानगरपालिका और विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की स्थिति को और मजबूत कर सकता है। वहीं ठाकरे गुट और कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com