- Hindi News »
- India »
- Narendra Modi Is Fulfilling The Dreams Of Babasaheb Ambedkar Bjp Takes A Dig At The Opposition
‘बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’, BJP ने विपक्ष पर कसा तंज
भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा कर रहे हैं, जबकि विपक्षी पार्टी की मंशा अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आवंटित आरक्षण को मुसलमानों को देने की है।
- Written By: शुभम सोनडवले

नरेंद्र मोदी (फोटो: पीटीआई)
नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) पर हमला जारी रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा कर रहे हैं, जबकि विपक्षी पार्टी की मंशा अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आवंटित आरक्षण को मुसलमानों को देने की है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की मंत्री बेबी रानी मौर्य को कांग्रेस पर ताजा हमला करने के लिए मैदान में उतारा। दोनों दल एक-दूसरे पर संविधान को बदलने की योजना बनाने का आरोप लगा रहे हैं। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस को लिखित आश्वासन देना चाहिए कि वह धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं देगी और अनुच्छेद 370 की बहाली का समर्थन नहीं करेगी। अनुच्छेद 370 के तहत पूर्ववर्ती जम्मू एवं कश्मीर राज्य को विशेष अधिकार मिले हुए थे। केंद्र सरकार ने 2019 में इसे खत्म कर दिया था।
मौर्य ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने संविधान निर्माता माने जाने वाले आंबेडकर के सपनों को पूरा करते हुए समाज के सबसे वंचित वर्गों को मुफ्त राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे लाभ पहुंचाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 50 प्रतिशत की आरक्षण सीमा बढ़ाने पर जोर दे रही है, लिहाजा उसे यह स्पष्ट करना चाहिए कि इससे उसका इरादा किसे फायदा पहुंचाने का है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में सुतली बम फटने पर भेज देते हैं NIA…अपने दफ्तर के बाहर ब्लास्ट पर चुप्पी क्यों? TMC ने शाह को घेरा
नागपुर मनपा में ‘बैकडोर एंट्री’ की तैयारी! 10 स्वीकृत सदस्यों के लिए भाजपा-कांग्रेस में बिछी राजनीतिक बिसात
चंडीगढ़ BJP ऑफिस धमाके का VIDEO आया सामने, हुआ बड़ा खुलासा! क्या है खालिस्तानी कनेक्शन?
West Asia संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक… सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर हुआ बड़ा मंथन
मौर्य ने आगरा की महापौर, उत्तराखंड की राज्यपाल और अब उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अपनी दलित पृष्ठभूमि तथा भाजपा में अपने बढ़े कद का हवाला देते हुए समुदाय के सशक्तीकरण के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थन को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “जब तक भारतीय जनता पार्टी यहां मौजूद है, दलितों, पिछड़ों और आदिवासी समुदायों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता। कांग्रेस ने बार-बार आंबेडकर का अपमान किया है।”
मौर्य ने कहा, “राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखित जवाब देना चाहिए जिसमें यह उल्लेख हो कि वे कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देंगे। उन्होंने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में कई बार धर्म आधारित आरक्षण लागू करने का प्रयास किया है।”
उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसे शैक्षणिक संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को लागू होने से क्यों रोका? (एजेंसी)
Narendra modi is fulfilling the dreams of babasaheb ambedkar bjp takes a dig at the opposition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में अंतरराष्ट्रीय तनाव का फायदा उठाकर ठगी, ‘गैस अधिकारी’ बनकर लोगों को बनाया शिकार
Apr 02, 2026 | 09:16 AMIMD Alert: सावधान! अगले 96 घंटों में 22 राज्यों में मौसम मचाएगा कोहराम! कहीं गिरेगी बिजली तो कहीं बरसेंगे ओले
Apr 02, 2026 | 09:14 AMबढ़ता नागपुर, नया नागपुर! लावा से बेसा तक…3500 वाली जमीन अब 12,000 के पार, जानें आपके इलाके का हाल
Apr 02, 2026 | 09:13 AMसुरक्षा नियमों का उल्लंघन, नाथसागर जलाशय में अवैध ड्रोन उड़ाना युवक को पड़ा महंगा; पुलिस ने दर्ज किया केस
Apr 02, 2026 | 09:12 AMफिर दोहराया गया KL राहुल वाला कांड? ऋषभ पंत को सरेआम डांटते दिखे मालिक गोयनका, VIDEO ने मचाया बवाल!
Apr 02, 2026 | 09:05 AMव्हीलचेयर सीन बना मुश्किल, जीनत अमान ने बताया कैसे अमिताभ बच्चन की वजह से हुई परेशानी
Apr 02, 2026 | 09:03 AMछत्रपति संभाजीनगर में तेज रफ्तार कचरा वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, पुलिस हिरासत में चालक
Apr 02, 2026 | 08:56 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














