Mysuru Fire Accident: मैसूर के रेस्तरां-बार में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत; सात झुलसे
Mysuru Fire Accident News: कर्नाटक के मैसूर में सोमवार शाम एक रेस्तरां-बार में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबिक 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। हादसा RT नगर दत्तागल्ली स्थित बार में हुई है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
रेस्तरां-बार में आग (सोर्स-सोशल मीडिया)
Fire Accident At Mysuru Restaurant-Bar: कर्नाटक के मैसूर में एक रेस्तरां-बार में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। यह घटना सोमवार शाम RT नगर इलाके में दत्तागल्ली के पास स्थित फॉक्स डेन लिकर गैराज बार एंड रेस्टोरेंट’ में हुई है।
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग बहुत तेजी से पूरे रेस्तरां में फैल गई और कुछ ही मिनटों में रेस्तरां में काफी हिस्सा जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैला कि अंदर मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 2 लोगों के मौत की खबर है और 7 लोग बुरी तरह जल चुके है।
मरने वालों की पहचान साहिन (26) और प्रकाश (24) के तौर पर हुई है। साहिन दार्जिलिंग और प्रकाश नेपाल के रहने वाले थे। दोनों इसी रेस्तरां में काम करते थे। बताया गया कि आग के तेज होने के कारण दोनो इमारत के अंदर ही फंस गए थे। जहां जलने से उनकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
ब्रेक फेल या लापरवाही? गली में तूफान बनकर घुसी कार, CCTV देख दहल गए लोग
कलेजा चीर देगा सोलापुर हादसे का यह वीडियो! जब कुएं से निकली गुलाबी फ्रॉक वाली मासूम… रो पड़ा सोशल मीडिया
भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, कुएं के पास नहीं थी सुरक्षा दीवार
तुमसर में दर्दनाक हादसा: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर नगर परिषद कर्मचारी की मौत
Mysuru, Karnataka: A fire broke out at Fox Den Liquor Garage Bar and Restaurant near Netaji Circle in Mysuru’s Dattagalli area, reportedly due to a short circuit. More than 25 people were inside at the time. Several sustained injuries, seven people were rescued, and an… pic.twitter.com/6aHuifMyup — IANS (@ians_india) June 15, 2026
इस घटना में सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जिन्हें इलाज के लिए करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ लोग तो बुरी तारह झुलस चुके है जबकि कुछ लोग इमारत में धुआं भर जाने के कारण वहां से बाहर निकलने के दौरान घायल हो गए। जब आग लगी तब रेस्तरां के अंदर 25 से ज्यादा लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- बीकानेर में भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में महिला-बच्ची समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
फायर और इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
हालांकि आग की सूचना पर फायर और इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड ने जलती हुई इमारत से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। चश्मदीदों ने बताया कि घने धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था जिससे बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद हो गए थे। इसलिए अंदर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने खुद को बचाने के लिए इमारत की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आईं।
