होटल में लगी आग (सोर्स सोशल मीडिया)  
दिल्ली

दिल्ली के कालकाजी में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

Delhi LPG Cylinder Blast: दिल्ली के कालकाजी स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। 3 LPG सिलेंडरों में धमाकों के बीच दमकलकर्मियों ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

वंदना शर्मा

Kalkaji Restaurant Fire: दिल्ली के कालकाजी इलाके में रविवार की सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद तीन कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों में बहुत जोरदार एक के बाद एक धमाके हुए। इस अफरा-तफरी के बीच दमकलकर्मियों ने एक बचाव रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दूसरी मंजिल पर फंसी एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षापूर्वक बाहर निकाला। आग इतनी भयानक थी, कि देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट में आग फैल गई।

पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में लगी आग

आग लगने की घटना पर एसडीएम वेद प्रकाश वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मुझे करीब 4:45 बजे इस घटना के बारे में सूचना मिली थी। आग एच-ब्लॉक स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में लगी थी। जो अंजली जूलर्स और देशबंधु गुप्ता कॉलेज के पास स्थित है। रेस्टोरेंट के ऊपर एक बैंकेट हॉल था। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। जब आग लगी उस समय रेस्टोरेंट बंद था। ऐसा लगता है कि आग ऊपरी मंजिल में लगी थी।

राहत और बचाव अभियान शुरू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआत में मौके पर 2 वाटर टेंडर, 3 वाटर बाउजर और 1 ब्रेथिंग सपोर्ट यूनिट भेजी गई। लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह 5:05 बजे ‘मेक-4’ कॉल घोषित कर दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मौके पर रवाना किया गया।

आग में फंसी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला

हालांकि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी इमारत के सभी लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है। उस इमारत में लगभग 10 से 12 लोग मौजूग थे। हमारी टीम मौके पर स्थिति को संभाल रही है, और जिला मजिस्ट्रेट के भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है। इस अभियान के दौरान दमकलकर्मियों ने दूसरी इमारत से आग में फंसी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिनका नाम सीता देवी है। उनको सुरक्षित  बाहर निकाल लिया गया है।

कूलिंग ऑपरेशन जारी किया गया

बता दें दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी किया गया है ताकि आग दोबारा न भड़क सके। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी अन्य के घीयल होने या किसी तरह की हताहत की कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शुरुआत की जांच के बाद ही आग के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची