-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Muslim Quota Passed In Karnataka Uproar In Assembly Bjp Mlas Tore The Bill Copy And Threw It At The Speaker
कर्नाटक में पास हुआ मुस्लिम कोटा, विधानसभा में बवाल; बीजेपी विधायकों ने बिल की कॉपी फाड़ा
- Written By: मनोज आर्या
भाजपा विधायकों ने चार फीसदी वाले कोटा विधेयक की प्रतियों फाड़कर उसे स्पीकर की तरफ फेंकी। बीजेपी इस विधेयक को ‘असंवैधानिक’ बताकर इसका विरोध कर रही है।

कर्नाटक विधानसभा की तस्वीर
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। हालांकि, इस गहमागहमी के बीच अल्पसंख्यकों के लिए सरकारी ठेकों में चार फीसदी का आरक्षण देने वाला बिल पास हो गया है। इसके साथ ही मंत्रियों और विधायकों के वेतन से जुड़ा बिल भी पारित हो गया है। सदन में जारी हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही को 01:30 बजे तक स्थगित कर दी गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सैलरी को 75,000 रुपये से बढ़कर 1.5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। वहीं मंत्रियों की सैलरी 60,000 रुपये से बढ़कर 1.25 लाख रुपये कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि विधायकों की सैलरी 40,000 से बढ़ाकर 80,000 रुपये करने का प्रस्ताव है।
बीजेपी कर रही विरोध
भाजपा विधायकों ने चार फीसदी वाले कोटा विधेयक की प्रतियों फाड़कर उसे स्पीकर की तरफ फेंकी। बीजेपी इस विधेयक को ‘असंवैधानिक’ बताकर इसका विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि वो इस विधेयक को कानूनी रूप से चुनौती देगी। विधेयक को पारित किए जाने के खिलाफ भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए स्पीकर के तरफ आए। दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि यह विधेयक अल्पसंख्यक समुदाय को सामाजिक न्याय और आर्थिक अवसर देगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और ‘घोस्ट अस्पताल’ पर उठाए सवाल
पूर्व विधायकों के मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी
वहीं, पूर्व विधायकों का मेडिकल भत्ता 5,000 रुपये से बढ़कर 20,000 रुपये किया जाएगा। क्षेत्रीय यात्रा भत्ता 60,000 रुपये से बढ़कर 80,000 रुपये कर दिया जाएगा। इसके लिए ट्रेन और हवाई टिकट का सालाना भत्ता 2.5 लाख रुपये से बढ़कर 3.5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है।
48 विधायकों की सीडी और पेन ड्राइव
कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना के एक विस्फोटक दावे से कर्नाटक की राजनीति में भूचाल आ गया है। सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने सदन को बताया कि राज्य में 48 लोग हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं और उनके अश्लील वीडियो प्रसारित किए गए हैं। राजन्ना ने कहा कि लोग कहते हैं कि कर्नाटक में सीडी (कॉम्पैक्ट डिस्क) और पेन ड्राइव बनाने वाली फैक्ट्री है। मुझे पता चला है कि राज्य में 48 लोगों की सीडी और पेन ड्राइव उपलब्ध हैं। यह नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है और कई केंद्रीय मंत्री भी इसके जाल में फंस चुके हैं।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘किसी को बचाने का सवाल ही नहीं उठता‘
कर्नाटक के सीएम ने कहा कि ऐसे मामले में किसी को भी बचाने का सवाल नहीं उठता। कानून के मुताबिक दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। गृह मंत्री ने जवाब दिया कि अगर राजन्ना ने शिकायत की है तो उच्च स्तरीय जांच होगी। राजन्ना ने किसी का नाम नहीं लिया। अगर उन्होंने किसी का नाम लिया होता तो कार्रवाई हो सकती थी। मामले में किसी को बचाने का सवाल ही नहीं उठता।
Muslim quota passed in karnataka uproar in assembly bjp mlas tore the bill copy and threw it at the speaker
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Jul 07, 2026 | 09:45 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: में शिवराज सिंह चौहान बोले- विकसित गांव से ही बनेगा विकसित भारत
Jul 07, 2026 | 09:42 PMSunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
Jul 07, 2026 | 09:39 PMUPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Jul 07, 2026 | 09:39 PMबिपत्तारिणी पूजा 2026: क्यों की जाती है मां बिपत्तारिणी की आराधना? जानिए तिथि, पूजा-विधि और इसका महत्व
Jul 07, 2026 | 09:33 PMSAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय
Jul 07, 2026 | 09:31 PM‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Jul 07, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














