Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई लोकल ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, दरवाज़ा ब्लॉक करने वालों पर हुई कार्रवाई, फुटबोर्ड पर सफर करने पर कई को लगा फाइन

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Nov 05, 2021 | 10:29 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Trains) में भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ट्रेन ने कई लोगों को एक्शन लिया है। वो यात्री जो दूसरे यात्रियों को भीड़-भाड़ वाली लोकल ट्रेन के डिब्बों में प्रवेश करने से रोकते हैं और दरवाज़ों को ब्लॉक करते हैं उन पर कार्रवाई की गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टर्न रेलवे ने अकेले अक्टूबर महीने में विरार-बोरीवली सेक्शन में 133 ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई की है। इनमें में 30 डोर-ब्लॉकर्स और 103 यात्री शामिल थे जो जानबूझकर फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे थे।रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों में प्रवेश रोकने वालों से 6,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इन अपराधियों पर भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 155 (2) के तहत कार्रवाई की गई थी। फुटबोर्ड पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 156 के तहत एक्शन गया और पश्चिम रेलवे द्वारा उनसे कुल 22,685 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जनवरी से अक्टूबर 2021 तक, 58 यात्रियों को ट्रेन के दरवाजे बंद करने  पर कार्रवाई की गई है, जिसमें कुल जुर्माना राशि 13,000 रुपये वसूली गई है। पिछले 10 महीनों में 464 व्यक्तियों को ट्रेन में भीड़ न होने के बावजूद फुटबोर्ड पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया, उनसे वसूल की गई कुल जुर्माना राशि 1,21,885 रुपये है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai SRA Scheme: झोपड़पट्टी पुनर्वास इमारतों को राहत, ऊंचाई के हिसाब से तय होगा मेंटेनेंस फंड

E-Challan वसूली ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड, गोंदिया में वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिस ने वसूले ₹3.57 करोड़

छत्रपति संभाजीनगर: 150 करोड़ खर्च, 22 करोड़ आय, बिजली बिल से बढ़ा बोझ; घाटे में जल आपूर्ति योजना

Mumbai में ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में चल रहे फर्जी क्लिनिक का पर्दाफाश, मरीजों की जान से खेल रहे थे आरोपी

बता दें कि, यात्रियों को डेली टिकट (Daily Ticket) देने को हरी झंडी मिलने के बाद टिकट बिक्री बढ़ी है। मुंबई लोकल ट्रेन के सफर के लिए डेली टिकटों की बहाली के दूसरे दिन पश्चिमी और मध्य रेलवे दोनों के बुकिंग काउंटरों पर भारी टिकट बिक्री दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते सोमवार को बिकने वाले टिकटों की संख्या 2.8 लाख से अधिक थी, जो रविवार की तुलना में 30% अधिक है। अधिकारी ने कहा, सोमवार को काउंटरों पर डब्ल्यूआर द्वारा 1,06,345 सिंगल और रिटर्न यात्रा टिकट बेचे गए, जबकि सेन्ट्रल रेलवे पर 1,70,246 टिकट बेचे गए।

दरअसल पिछले दिनों राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी एक पत्र में शर्तों में कहा गया है कि, रेलवे (Railway) को मासिक (Monthly), त्रैमासिक (Quarterly) और छमाही लोकल पास (Half Yearly Local Pass) दिए जाने का निर्देश था। डेली टिकट न मिलने से कई यात्री परेशान थे। बाद में इस फैसले को वापस ले लिया गया था।

Mumbai local train updates action taken against door blockers many fined for traveling on footboard in local trains

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2021 | 10:29 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.