Mumbai में ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में चल रहे फर्जी क्लिनिक का पर्दाफाश, मरीजों की जान से खेल रहे थे आरोपी
Mumbai Health Fraud Investigation: मुंबई के शिवाजीनगर और गोवंडी में बिना डिग्री इलाज कर रहे दो फर्जी डॉक्टरों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लिनिक चलाकर मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे थे।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई फर्जी डॉक्टर गिरफ्तारी मामला (सौ. एआई जनरेटेड )
Mumbai Fake Doctors Arrested in Govandi: मुंबई में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। क्राइम ब्रांच की यूनिट 6 ने शिवाजीनगर और गोवंडी इलाके में छापेमारी कर दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे थे।
Mumbai के गोवंडी इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि इन इलाकों में कुछ लोग फर्जी क्लिनिक खोलकर भोले-भाले मरीजों को गुमराह कर रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर भरत धोने के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने बीएमसी के मेडिकल अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की और दो अलग-अलग क्लिनिकों पर एक साथ छापा मारा।
इलाज करते हुए पकड़े गए आरोपी
छापेमारी के दौरान आरोपी राजीव कपिल देव रंजन और कुबेरनाथ गोमती यादव मरीजों की जांच करते हुए पाए गए। जांच में खुलासा हुआ कि उनके पास न तो कोई मेडिकल डिग्री थी और न ही वे महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत थे।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
नासिक के प्याज पर मोदी-मेलोनी की तस्वीर, व्यंगचित्रकार ने पीएम को दिया अनूठा संदेश
Pune Metro निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, स्वारगेट-कात्रज मार्ग पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था
पुणे में 4 लाख संपत्तियां टैक्स दायरे से बाहर, ड्रोन सर्वे से खुल सकती है करोड़ों की टैक्स चोरी
मोटी फीस वसूलकर कर रहे थे इलाज
दोनों आरोपी खुद को योग्य डॉक्टर बताकर मरीजों से मोटी फीस वसूल रहे थे और गंभीर बीमारियों का इलाज भी कर रहे थे। इस तरह वे न केवल लोगों को आर्थिक रूप से ठग रहे थे, बल्कि उनकी जान को भी खतरे में डाल रहे थे।
ये भी पढ़ें :- BMC Schools में ‘मनाचे श्लोक’ लागू करने का प्रस्ताव, समर्थन और विरोध आमने-सामने
आगे और कार्रवाई की तैयारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में इस तरह के अन्य फर्जी डॉक्टरों की पहचान के लिए सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर ऐसे सभी अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
