Mumbai SRA Scheme: झोपड़पट्टी पुनर्वास इमारतों को राहत, ऊंचाई के हिसाब से तय होगा मेंटेनेंस फंड
Mumbai SRA Scheme के तहत रखरखाव शुल्क में बड़ा इजाफा किया गया है। अब इमारतों की ऊंचाई के अनुसार डेवलपर्स से 1 से 3 लाख रुपये तक लिए जाएंगे, जिससे सोसाइटियों को राहत मिलेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई एसआरए (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai SRA Maintainance Charge Hike: मुंबई को झोपड़पट्टी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) की योजना में एक अहम बदलाव किया गया है।
अब तक इस योजना के तहत निर्मित पुनर्वासित इमारतों की देखभाल के लिए डेवलपर्स की ओर से प्रति फ्लैट मात्र 40 हजार रुपए का एकमुश्त रखरखाव शुल्क दिया जाता था।
लेकिन राज्य सरकार ने इसमें उल्लेखनीय वृद्धि को मंजूरी दे दी है, जिससे झोपड़पट्टी योजना में रहने वाले लाखों निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, पुनर्वासित इमारतों की ऊंचाई लगातार बढ़ती जा रही है और इनमें लिफ्टों की संख्या भी अधिक हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
मुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा
बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
Mumbai SRA Maintainance Charge बढ़ाने का प्रस्ताव
ऐसे में प्रति फ्लैट 40 हजार रुपए का पुराना शुल्क इमारतों के रखरखाव के लिए नाकाफी साबित हो रहा था। इस वजह से सोसाइटियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था और निवासियों को अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे थे। इस समस्या को देखते हुए एसआरए ने राज्य सरकार के समक्ष शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया और इस संबंध में शासन निर्णय भी जारी कर दिया गया है।
नई दर की संरचना
नए शासन निर्णय के अनुसार अब रखरखाव शुल्क इमारत की ऊंचाई के आधार पर तय किया जाएगा। 70 मीटर तक ऊंची इमारतों के लिए प्रति फ्लैट 1 लाख रुपए, 70 से 120 मीटर ऊंची इमारतों के लिए 2 लाख रुपये और 120 मीटर से अधिक ऊंची इमारतों के लिए 3 लाख रुपये का शुल्क डेवलपर से लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में चल रहे फर्जी क्लिनिक का पर्दाफाश, मरीजों की जान से खेल रहे थे आरोपी
सोसाइटियों को मिलेगा सहारा
यह संपूर्ण राशि बैंक में जमा की जाएगी और उस पर मिलने वाले ब्याज से सोसाइटियां इमारतों का रखरखाव करेंगी। शुल्क बढ़ने से ब्याज की रकम भी अधिक मिलेगी, जिससे इमारतों की समुचित देखभाल संभव हो सकेगी। निर्णय को झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
