-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Modi Govt Decide All People Aged 70 Will Get The Benefit Of Ayushman Yojana E Drive Mission Mausam
चुनावी माहौल में PM मोदी की कई सौगातें, बुजुर्गों को फ्री इलाज, किसानों के लिए ‘मिशन मौसम’ के साथ ही ‘ई-ड्राइव’ योजना
- Written By: राहुल गोस्वामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केंद्र की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को अब और भी विस्तार दे दिया है। इसके तहत अब 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। बीते बुधवार को ही मोदी कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है।
जानकारी दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीते बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JY) के तहत 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी है। इससे 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा। ।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी इसका उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपये के निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर से लाभान्वित करना है। सरकार ने कहा कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा। वहां शुरुआत में योजना के लिए 3,437 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जैसे-जैसे लोग इस योजना से जुड़ेंगे, इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
तेहरान जाएंगे PM मोदी? खामनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा न्योता, दुनिया की टिकी नजरें
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
यहां पढ़ें – हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट
इस बाबत प्रधानमंत्री मोदी ने बीते बुधवार को कहा कि उनकी सरकार हर भारतीय के लिए किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका यह बयान केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दिए जाने के बाद आया है।
We are committed to ensuring accessible, affordable and top quality healthcare for every Indian. In this context, the Cabinet today has decided to further expand the ambit of Ayushman Bharat PM-JAY to provide health coverage for all citizens above 70 years. This scheme will… — Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2024
PM मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम हर भारतीय के लिए सुलभ, किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस संदर्भ में, मंत्रिमंडल ने आज 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे का और विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह योजना छह करोड़ नागरिकों की गरिमा, उनकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी”
यहां पढ़ें – हरियाणा विधानसभा चुनाव: जुलाना में ‘आप’ का पहलवानी दांव
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना, जिसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है, हरित गतिशीलता को बढ़ावा देगी और हमें एक टिकाऊ भविष्य बनाने में मदद करेगी।” प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम-ई-बस सेवा-भुगतान सुरक्षा तंत्र (पीएसएम) योजना से इस क्षेत्र में अधिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थिरता को प्रोत्साहन मिलेगा।
The Cabinet’s decision of approving Mission Mausam will strengthen our capacities in climate related science and services. It will benefit agriculture, disaster management apparatus and other such sectors. https://t.co/85LhpDDQK8 — Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2024
मंत्रिमंडल ने बुधवार को इलेक्ट्रिक बस, एम्बुलेंस और ट्रक जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए 14,335 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाली दो प्रमुख योजनाओं को मंजूरी दी। इनमें से पहली योजना 10,900 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली पीएम ई-ड्राइव योजना है जबकि दूसरी 3,435 करोड़ रुपये के बजट वाली पीएम-ई-बस सेवा-भुगतान सुरक्षा तंत्र (पीएसएम) योजना है।
वहीं PMमोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि जलविद्युत परियोजनाओं में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत संशोधन से दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, “इससे जल विद्युत विकास में तेजी आएगी, रोजगार सृजित होंगे और इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
A big boost to connectivity and rural infrastructure! The Cabinet decision regarding Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana – IV will boost development and create many employment opportunities. https://t.co/7eTwoSBQxq — Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2024
इसके साथ ही ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के बारे में मंत्रिमंडल के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे संपर्क सुविधा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि, “मिशन मौसम को मंजूरी देने का कैबिनेट का फैसला जलवायु से संबंधित विज्ञान और सेवाओं में हमारी क्षमताओं को मजबूत करेगा। इससे कृषि, आपदा प्रबंधन तंत्र और ऐसे अन्य क्षेत्रों को लाभ होगा।”
Modi govt decide all people aged 70 will get the benefit of ayushman yojana e drive mission mausam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
Jun 24, 2026 | 06:01 PMआगरा के कोचिंग सेंटर बन रहे हैं ‘लाक्षागृह’? दमकल विभाग की जांच में खुली सुरक्षा इंतजामों की पोल
Jun 24, 2026 | 05:59 PMWater Crisis: हाडशी में पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Jun 24, 2026 | 05:59 PMनागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
Jun 24, 2026 | 05:58 PMयवतमाल के पांढरकवडा यातायात उपशाखा में स्टाफ का भारी संकट, 12 पदों के मुकाबले केवल 3 कर्मचारी
Jun 24, 2026 | 05:51 PMजुलाई 2026 में व्रत-त्योहारों की बहार रथ यात्रा, गुप्त नवरात्रि और देवशयनी एकादशी से रहेगा महीना खास
Jun 24, 2026 | 05:49 PMपिंपरी-चिंचवड़: 4500 करोड़ के कर्ज में डूबी PCMC में वीआईपी शौक पर खर्च, नियमों से महंगी गाड़ियां खरीदी
Jun 24, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














