- Hindi News »
- India »
- Modi Governments Big Announcement First National Space Day Will Be Celebrated On 23 August
23 अगस्त को मनाया जाएगा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, जानें क्या है थीम
- Written By: शानू शर्मा
भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सिंबल के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” घोषित किया था। जिसके बाद इस साल पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एक खास थीम भी रखा गया है। इस बार का थीम "टचिंग द लाइव्स व्हाइल टचिंग द मून " है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत इस बार पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने जा रहा है। पिछले साल 23 अगस्त को ही भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी धु्व्र पर अपना यान उतारा था। इसी के साथ वह ऐसा करने वाला पहला देश बन गया था। यह दिन भारत के लिए काफी खास दिन रहा। भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सिंबल के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” घोषित किया था। जिसके बाद इस साल पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा।
इस राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एक खास थीम भी रखा गया है। इस बार का थीम “टचिंग द लाइव्स व्हाइल टचिंग द मून ” है। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 और 23 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग
बता दें कि 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी। इसी के साथ भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया। इतना ही नहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश भी भारत बना। इस मौके पर देश में खुशी की लहर थी। भारत का हर व्यक्ति इस दिन और भी ज्यादा गौरवान्वित कर रहा था। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ घोषित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
सड़कों में आ रही हैं दरारें… क्या पाताल में समा रहा है ये शहर? सैटेलाइट रिपोर्ट से मचा हड़कंप
ठाणे जिप विद्यालयों के 59 विद्यार्थी इसरो के सफर पर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का ‘रूरल टू स्पेस’ विज़न
एस्ट्रोनॉट कैसे बनें: पढ़ाई से लेकर ISS तक पहुंचने का पूरा रास्ता
यह भी पढ़ें- UPSC को लेटरल एंट्री विज्ञापन रद्द करने का केंद्र सरकार ने दिया आदेश, PM मोदी ने बदला अपना फैसला
ISRO की खास तैयारी
भारत सरकार द्वारा आयोजित किए गए इस मेगा इवेंट में सार्वजनिक भागीदारी को और भी ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए ISRO की भी खास तैयारी है। इस मौके पर वैज्ञानिक और इंजीनियर अपने अनुभवों को दुनिया से साझा करेंगे। वो बताएंगे कि कैसे इस परियोजना की शुरुआत की गई थी और कैसे ये परियोजना ने सफलता प्राप्त की। इसरों ने बच्चों में साइंस और स्पेस के बारे में इंटरेस्ट पैदा करने के लिए कई तरह की खास प्रतियोगिताएं आयोजित की है। साथ ही 23 अगस्त को अंतरिक्ष मिशनों, उपग्रहों और रॉकेटों पर भी खास बात की जाएगी।
Modi governments big announcement first national space day will be celebrated on 23 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
R Madhavan Career: आर्मी में जाना था सपना, लेकिन 6 महीने की उम्र ने बदल दी किस्मत, ऐसे बने सुपरस्टार आर माधवन
May 31, 2026 | 10:19 PMCM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
May 31, 2026 | 10:00 PMदंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
May 31, 2026 | 09:55 PMIPL 2026 Final में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, जॉर्डन कॉक्स के कैच पर बवाल, रजत पाटीदार की अंपायर से तीखी बहस
May 31, 2026 | 09:55 PM‘तुम बहुत खराब गा रहे हो’, जब अनु मलिक की डांट से हैरान रह गए थे Kumar Sanu, फिर देर रात मिला खास फोन
May 31, 2026 | 09:43 PMDaund – Pune Rail Crisis: सुप्रिया सुले ने जताई गंभीर चिंता, रेल मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
May 31, 2026 | 09:31 PMगोरस भंडार में गंदगी और मिलावट का खेल? 25 लाख के दूध-घी जब्त; वर्धा में तुकाराम मुंढे की महाकार्रवाई
May 31, 2026 | 09:30 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM














