मोदी राज में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, कैबिनेट मीटिंग में यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मिली मंजूरी
आज शनिवार को हुई मोदी केबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है, जहां मोदी सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। जिसके बारे में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जानकारी दी है।
- Written By: शुभम पाठक
अश्विनी वैष्णव, (केंद्रीय मंत्री)
नई दिल्ली: आज यानी शनिवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। जहां मोदी कैबिनेट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब सरकारी कर्मचारियों को उनकी आखिरी सैलरी का 50 फीसदी पेंशन के तौर पर मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है।
शनिवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दे दी है।
अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
आज शनिवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमने दुनिया की पेंशन योजनाओं को देखा, सितारों से सलाह ली। इसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को यूनी पीयर पेंशन योजना की सिफारिश देखने को मिली। आज इस योजना को मोदी की केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है। इसके साथ ही वैष्णव ने कहा कि आने वाले समय में इस योजना को लागू किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
NEET-UG 2026: नीट पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, लातूर के डॉक्टर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
एसटी महामंडल पर संकट: डीजल महंगा होने से रोज 70 लाख का अतिरिक्त बोझ, 6,000 करोड़ की देनदारियां लंबित
Al Aqsa Mosque: अमेरिका और इजरायल का अल-अक्सा मस्जिद पर कब्जे का प्लान, जॉर्डन की भूमिका होगी खत्म
तीसरी मुंबई की चमकेगी किस्मत! 15,000 करोड़ का नया एक्सप्रेसवे बदलेगा पुणे-मुंबई का नक्शा, देखें रूट
#WATCH | Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "Today the Union Cabinet has approved Unified Pension Scheme (UPS) for government employees providing for the assured pension…50% assured pension is the first pillar of the scheme…second pillar will be assured family… pic.twitter.com/HmYKThrCZV — ANI (@ANI) August 24, 2024
ये भी पढ़ें:-‘प्रदर्शन में छात्रों को भेज नियमों का उल्लंघन कर रहे शिक्षण संस्थान’, शिक्षा विभाग ने तीन स्कूलों को भेजा नोटिस
इतने सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा
मिली जानकारी के अनुसार यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) से करीब 23 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फायदा होगा। कर्मचारियों के पास NPS या UPS में से किसी एक को चुनने का विकल्प होगा। इसके साथ ही इस स्कीम के स्तंभ की बात करें तो 50 फीसदी सुनिश्चित पेंशन इस योजना का पहला स्तंभ है। दूसरा स्तंभ सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन होगी।
मृत्यू के बाद परिवार को मिलेगा पेंशन
इस पेंशन नीति से सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ उनके परिवार को भी फायदा मिलने वाला है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए अश्वनी वैष्णव ने कहा कि मृत्यु पर पारिवारिक पेंशन अगर कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को काफी मदद मिलती है। इसके साथ ही वैष्णव ने कहा कि इस योजना में दूसरा स्तंभ सुरक्षित पारिवारिक पेंशन है। किसी भी कर्मचारी को उसकी मृत्यु से पहले जितनी पेंशन मिलती थी, उसका 60 प्रतिशत हिस्सा मृतक कर्मचारी की पत्नी/पति को दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:-रेलवे ने दी गुड न्यूज; इस दिन से शुरु होगी वंदे भारत स्लीपर, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
कर्मचारियों की मांग पर मुहर
कर्मचारियों की मांग को लेकर अश्वनी वैष्णव ने कहा कि इस पेंशन को लेकर कर्मचारियों की तरफ से सबसे बड़ी बात यह थी कि उन्हें सुरक्षा पेंशन मिलनी चाहिए। यह एक वाजिब मांग थी। हमने इस मांग पर पूरा शोध किया और 50 प्रतिशत की विशेष निश्चित पेंशन वाली यह योजना लेकर आए हैं। यह पर्वतारोहण से पहले 12 महीने के औसत फ्रांसीसी वेतन का 50 प्रतिशत होगा। इस पेंशन के लिए सेवा पात्रता 25 वर्ष होगी। यानी जिस कर्मचारी की सेवा अवधि 25 वर्ष होगी, उसे यह सुनिश्चित पेंशन मिलेगी। अगर सेवा अवधि 25 वर्ष से कम और 10 वर्ष से अधिक है, तो वह पेंशन योजना का लाभ उठा सकता है।
