- Hindi News »
- West Bengal »
- Education Department Sent Notice To Three Schools Educational Institutions Are Violating
‘प्रदर्शन में छात्रों को भेज नियमों का उल्लंघन कर रहे शिक्षण संस्थान’, शिक्षा विभाग ने तीन स्कूलों को भेजा नोटिस
- Written By: शुभम पाठक
कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले में लगातार प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स के प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रो को लेकर शिक्षा विभाग ने कोलकाता के तीन स्कूलों पर नियम उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, इसके साथ ही 24 घंटो में जवाब भी मांगा है।

डॉक्टर हत्या मामला (सोर्स:-सोशल मीडिया)
कोलकाता: कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। जहां पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे जूनियर डॉक्टर्स की टीम लगातार विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगे तेज कर रही है। इसी मामले एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पश्चिम बंगाल में स्कूली शिक्षा विभाग ने तीन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बात अगर शिक्षा विभाग के द्वारा भेजे गए नोटिस के कारण की करें तो शिक्षा विभाग ने स्कूलों पर आरोप लगाया है कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद हत्या के विरोध में छात्रों को रैलियों में भाग लेने के लिए मजबूर करने का आरोप है।
ये भी पढ़ें:-रेलवे ने दिया गुड न्यूज; इस दिन से शुरु होगी वंदे भारत स्लीपर, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
सम्बंधित ख़बरें
लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
नागपुर: 33 महीने में सिर्फ पाए खड़े हुए, साहब! केंद्रीय मंत्री के शहर में कछुए की रफ्तार से दौड़ रहा ‘केबल स्ट
छत्रपति संभाजीनगर में बाइकर्स गैंग का आतंक: महिलाओं को चाकू दिखाकर लूटा मंगलसूत्र, राहगीर का मोबाइल छीना
भोपाल में पंचायत घोटाले के आरोपों पर ग्रामीणों का हंगामा, जिला पंचायत कार्यालय के बाहर दिया धरना
तीन स्कूलों को भेजा गया नोटिस
मिली जानकारी के अनुसार छात्रों को जबरन प्रदर्शन में ले जाने को लेकर भेजे गए नोटिस में हावड़ा जिले के बालूहाटी माध्यमिक विद्यालय, बालूहाटी बालिका माध्यमिक विद्यालय और बंत्रा राजलक्ष्मी बालिका विद्यालय शामिल हैं। विभाग ने शुक्रवार को इन स्कूलों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। वहीं इस नोटिस के बारे में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रैली में छात्रों के साथ-साथ कई शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भी भाग लिया, जो स्कूल के नियमों का उल्लंघन है।
अधिकारियों ने दी जानकारी
स्कूलों को भेजे गए नोटिस के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि स्कूल के नियमों का उल्लंघन है, उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन छात्रों को कक्षा के समय ऐसे आयोजनों में भाग लेने की अनुमति नहीं है। हमें पता चला है कि कुछ शिक्षक और अन्य कर्मचारी इन छात्रों को रैली में ले गए थे। इन छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करने से पहले विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए थे कि छात्रों को स्कूल या विभाग से संबंधित किसी भी गतिविधि में भाग लेने से प्रतिबंधित किया जाता है।
क्या है नोटिस में आरोप
इसके साथ ही बात अगर जारी नोटिस की करें तो अधिकारी ने बताया कि जिला निरीक्षक द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि स्कूल के छात्र किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि ऐसी खबरें आई हैं कि राज्य भर में महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर राजनीतिक रैलियों में छात्रों को शामिल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:-हरियाणा में नेगेटिव फीडबैक से घबराए बीजेपी नेता, निर्वाचन आयोग से करने लगे चुनाव टालने की अपील
हालांकि, नोटिस में सीधे तौर पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना का जिक्र नहीं है, जिसे लेकर राज्य भर में विरोध रैलियां आयोजित की जा रही हैं। महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के करीब दो हफ्ते बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में नागरिकों, नागरिक समाज संगठनों, युवाओं, छात्रों, महिला समूहों और राजनीतिक दलों द्वारा सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रैलियां आयोजित की जा रही हैं।
Education department sent notice to three schools educational institutions are violating
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
May 27, 2026 | 11:52 AMनागपुर: 33 महीने में सिर्फ पाए खड़े हुए, साहब! केंद्रीय मंत्री के शहर में कछुए की रफ्तार से दौड़ रहा ‘केबल स्ट
May 27, 2026 | 11:50 AMछत्रपति संभाजीनगर में बाइकर्स गैंग का आतंक: महिलाओं को चाकू दिखाकर लूटा मंगलसूत्र, राहगीर का मोबाइल छीना
May 27, 2026 | 11:50 AMभोपाल में पंचायत घोटाले के आरोपों पर ग्रामीणों का हंगामा, जिला पंचायत कार्यालय के बाहर दिया धरना
May 27, 2026 | 11:49 AMBhandara: लाखनी में खेतों में कचरा जलाने से लगी भीषण आग, 2.27 लाख की फसल और कृषि सामग्री राख
May 27, 2026 | 11:49 AMआसाराम को तगड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी उम्रकैद की सजा, तुरंत सरेंडर करने का आदेश
May 27, 2026 | 11:42 AMSIR पूरी तरह सही…वोटर लिस्ट विवाद सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा, EC को नाम जोड़ने और काटने का पूरा अधिकार
May 27, 2026 | 11:39 AMवीडियो गैलरी

SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM










