-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mizoram Zpm Lalduhoma Hari Babu Kambhampati
मिजोरम में लालदुहोमा ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्यपाल से की मुलाकात
- Written By: मृणाल पाठक

लालदुहोमा
आइजोल: जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा (Lalduhoma) ने बुधवार को मिजोरम (Mizoram) के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति (Hari Babu Kambhampati) से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जेडपीएम सोमवार को विधानसभा चुनाव (Mizoram Assembly Election 2023) में विजयी बनकर उभरी, उसने कुल 40 सीटों में से 27 पर जीत हासिल की।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी लालदुहोमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों एवं अन्य नेताओं के साथ मंगलवार शाम को बैठक की और मंत्रिपरिषद के गठन एवं विभागों के बंटवारे पर चर्चा की। जेडपीएम की नीतिगत निर्णय लेने वाली इकाई के सदस्यों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
जेडपीएम के सूत्र ने कहा, ‘‘लालदुहोमा के शुक्रवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है।” लालदुहोमा ने अपनी पार्टी के सदन में अधिकांश सीटें जीतने पर संतोष व्यक्त किया और केंद्र सरकार के साथ मजबूत संबंध बनाने के महत्व पर जोर दिया।
मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में 40 नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम का ‘गजट’ सौंपा। जेडपीएम ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनावों में मौजूदा मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को पछाड़ दिया, जिसे केवल 10 सीटें मिलीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ दो सीटें और कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत पाई।
आपको बता दें कि 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 नवंबर को हुआ था, जहां 8.57 लाख से अधिक मतदाताओं में से 82 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। (एजेंसी)
Mizoram zpm lalduhoma hari babu kambhampati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMAmarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
Jul 08, 2026 | 09:16 AMYRKKH Upcoming Twist: लीप के बाद बदलेगी कहानी, अभिरा और अरमान के रिश्ते की होगी नई शुरुआत
Jul 08, 2026 | 09:13 AMबारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी का एनकाउंटर! जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 09:12 AMक्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Jul 08, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














