-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Miscreants Fired Bullets At Young Man Suspicion On Sachin Involved In Sidhu Moosewala Murder Case
बदमाशों ने युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलीयां, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल सचिन पर शक- देखें विडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी

हरियाणा: हरियाणा (Haryana) के भिवानी (Bhiwani) जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो (Firing Video) सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिम ट्रेनर रवि (Gym Trainer Ravi) की हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए हरिकिशन (Harikishan) उर्फ हरिया पर गोलियों से हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सुबह 9 बजे दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ हरिया पर फायरिंग की।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस फायरिंग में हत्या के आरोपी हरिया को 3 गोलियां लगीं। जिसे गंभीर हालत में परिजन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक
ऐसे में अब इस वारदात के बाद शक है कि हत्या के आरोपी हरिकिशन उर्फ हरिया पर फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) का सचिन है, जो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने के चलते जेल में बंद है। गौरतलब हो कि करीब एक साल पहले जिम ट्रेनर रवि के अपहरण के बाद उसकी हत्या हुई थी, जिसमें हरिकिशन उर्फ हरिया हत्याकांड में मुख्य आरोपी है और करीब दो माह पहले जमानत पर बाहर आया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
मुंबई में रहना कितना महंगा? IIM ग्रेजुएट ने बताया एक महीने का खर्च, ₹1.31 लाख का हिसाब सुन लोग रह गए हैरान
स्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
तलाश में जुटी पुलिस
सोमवार को हरिया पर फायरिंग के बाद भिवानी सीआईए और शहर थाना पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। तोशाम बाईपास की डॉबर कॉलोनी चारामंडी गेट के समीप हरिकिशन उर्फ हरिया सोमवार सुबह नौ बजे अपने घर के बाहर बैठा था कि इसी दौरान दो बाइकों पर चार से पांच बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंचे। हरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हरिया को तीन गोलियां लगीं। इसके बाद वह भागकर अपने घर के अंदर घुस गया।
मिली 8-10 गोलियां
विरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि बाइक सवार ये बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद वहां से भाग गए। वहीं लहूलुहान हालत में घायल हरिया को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सीआईए की टीम भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने घर के बाहर से गोलियों के आठ से दस खोल बरामद किए हैं। हरिकिशन उर्फ हरिया की पुरानी खूनी रंजिश चली आ रही है।
गुंडों बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोली बरसाई। लेकिन पास में घर से बुजुर्ग अम्मा लट्ठ लेकर बाहर आई और गुंडे दुम दबा कर भाग निकले। वीडियो हरियाणा की बताई जा रही है। pic.twitter.com/y5Vq95erdf — Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) November 28, 2023
हत्या का प्रयास
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए अनाज मंडी पुलिस चौकी भिवानी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि ”तोशाम बाईपास पर सुबह घर के आगे गोली चलने की सूचना मिली थी। इसमें हरिकिशन उर्फ हरिया को गोली लगी है। फिलहाल उसका रोहतक के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद ही इस संबंध में हत्या प्रयास के इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। हरिया हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और करीब एक माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।” फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है।
Miscreants fired bullets at young man suspicion on sachin involved in sidhu moosewala murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM












