मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, PM मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति ने दी बधाई
Glasgow Commonwealth Games 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास। पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बधाई।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक (सोर्स- आईएएनएस )
Mirabai Chanu India Gold Medal PM Modi Ccongratulates: भारतीय वेटलिफ्टिंग स्टार मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को प्रतियोगिता का पहला गोल्ड दिलाया। यह लगातार तीसरा मौका है जब चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है, जबकि यह उनका चौथा कॉमनवेल्थ पदक भी है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने चानू के समर्पण, संघर्ष और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मीराबाई चानू ने भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है और उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे “स्वर्ण पदक की हैट्रिक” बताते हुए चानू की निरंतरता और समर्पण की प्रशंसा की। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उनकी जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि नारी शक्ति, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता का प्रतीक है। चानू की इस सफलता ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।
उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बहुत-बहुत बधाई। इतने सालों में भारत के लिए सबसे ऊंचे स्तर पर लगातार पदक जीतने का आपका प्रदर्शन आपके जबरदस्त समर्पण, हिम्मत और बेहतरीन काम करने की आपकी कोशिश को दिखाता है। इतने सालों में आपकी शानदार कामयाबियों ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। आने वाले सालों में आपको और भी बहुत सारी तारीफें और लगातार कामयाबी की दुआ करता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
NEET Paper Leak: संसद में चर्चा को तैयार सरकार, किरेन रिजिजू बोले- विपक्ष बिना शर्त बहस में हो शामिलल
BJP नेता सुनील शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले-युवाओं को गुमराह कर रहीं राजनीतिक ताकतें
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
पीएम मोदी ने बताया प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार अध्याय। प्रतिभावान मीराबाई चानू ने एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किग्रा कैटेगरी में शानदार परफॉर्मेंस देकर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी स्किल्स दिखाईं। लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और चौथा कॉमनवेल्थ पदक लेकर, वह हर भारतीय के लिए प्ररेणा बनी हुई हैं। उन्हें बधाई। आगे की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं।”
खेल मंत्री ने कहा- स्वर्ण की हैट्रिक
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा, “स्वर्ण पदक की हैट्रिक। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई। आपका अटूट समर्पण, शानदार निरंतरता और असाधारण ताकत भारत को वैश्विक मंच पर गर्व कराती रहेगी।”
ये भी पढ़ें- CWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
किरेन रिजिजू ने की नारी शक्ति की सराहना
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, “एक चैंपियन। एक ट्रेलब्लेजर। भारत की ताकत का प्रतीक। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। उन्होंने लिखा, “आपकी जीत एक पदक से कहीं ज्यादा है। यह लगन, बेहतरीन काम और नारी शक्ति की कभी न हारने वाली भावना का जश्न है। देश आपको सलाम करता है और आपकी असाधारण उपलब्धि का जश्न मनाता है।”
