BJP नेता सुनील शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले-युवाओं को गुमराह कर रहीं राजनीतिक ताकतें
Delhi Student Protest: BJP नेता सुनील शर्मा ने कहा कि PM मोदी युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। उन्होंने विपक्ष पर युवाओं को गुमराह करने और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
भाजपा नेता सुनील शर्मा (सोर्स-सोशल मीडिया)
BJP Sunil Sharma On Delhi Student Protest: दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं को लेकर दिए गए संदेश के बीच भाजपा नेता सुनील शर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी हमेशा युवाओं को भारत की सबसे बड़ी ताकत मानते हैं और सरकार उनके विकास, रोजगार तथा अवसरों को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। सुनील शर्मा का आरोप है कि कुछ राजनीतिक ताकतें युवाओं को गुमराह कर उन्हें गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य तय किया है और ऐसे समय में देश में अस्थिरता पैदा करने के प्रयासों को विफल करना आवश्यक है। विरोध-प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का बचाव करते हुए उन्होंने दावा किया कि भीड़ अनियंत्रित हो गई थी और सुरक्षा बलों पर हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने संयम बरता। इसके अलावा उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन को राजनीतिक दिखावा बताया। सिंधु जल संधि पर भी उन्होंने कहा कि भारत सरकार अपने रुख पर कायम है और राष्ट्रीय हितों से जुड़े जल एवं जलविद्युत परियोजनाओं पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
मोदी सरकार की योजनाओं का किया जिक्र
सुनील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं और सरकार लगातार उनके विकास, रोजगार और अवसरों को लेकर काम कर रही है। कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
PM आवास पर मार्च के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने किया डिटेन
2027 विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार! सपा के PDA की काट के लिए BJP का पिछड़ा वर्ग और ओबीसी मोर्चा सक्रिय
E20 से इंजन खराब होता है? सरकार ने दिया जवाब, केंद्रीय मंत्री ने संसद में एथेनॉल पर रखे आंकड़े
इतिहास के सबसे युवा विरोधी PM…छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, बोले- सवाल उठाने पर मिली लाठी
उन्होंने नेपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां जेन-जी आंदोलनों के जरिए सत्ता परिवर्तन की कोशिश हुईं, उसी तरह कुछ शक्तियां भारत में भी अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रही हैं। भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है और ऐसे समय में देश में अशांति फैलाने की किसी भी कोशिश को रोकना जरूरी है।
युवाओं पर भाजपा का बड़ा बयान
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश स्पष्ट है कि युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन जो लोग युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें रोकना जरूरी है। सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों का बचाव
विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सुनील शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ अनियंत्रित हो गई थी और सुरक्षा बलों पर पत्थर और लाठियों से हमला करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने काफी संयम और धैर्य का परिचय दिया, जिसके कारण स्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस पर साधा निशाना
जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर भी सुनील शर्मा ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन वास्तविक मुद्दे को उठाने के बजाय राजनीतिक दिखावा था।
प्रदर्शन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक बड़ी संख्या में नजर नहीं आए और यह केवल अपनी ताकत दिखाने का प्रयास था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला ने अपनी राजनीतिक स्थिति दिखाने के लिए यह आयोजन किया।
परिवारवार की राजनीति करने का लगाया आरोप
सुनील शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जब लोग प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं और कई परिवार प्रभावित हैं, उस समय इस तरह का प्रदर्शन करना उचित नहीं था। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई पीढ़ियों से सत्ता में रहने वाला परिवार अब अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम कर रहा है।
ये भी पढ़ें- डिंपल यादव के बयान पर बढ़ा विवाद, भाजपा विधायक की पोस्ट के खिलाफ सपा का 48 घंटे का अल्टीमेटम
सिंधु जल संधि पर सरकार के रुख का किया समर्थन
वहीं, सिंधु जल समझौते को लेकर भारत सरकार के रुख पर सुनील शर्मा ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद, प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा था कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। सात नदियों से जुड़ी सिंधु जल संधि को निलंबित करके, हमने अपने हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और उससे जुड़ी अन्य पहल जारी रखी थी।
भारत सरकार अभी उसी लाइन पर अडिग है कि हम किसी भी कीमत पर वह जो ट्रीटी हुई है, उस ट्रीटी के नाम पर हम अपनी परियोजनाओं को रोक नहीं सकते हैं। यह जारी रहेगा, इस पर किसी दबाव में भारत सरकार नहीं आएगी।”
