संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
PM Modi Vs Opposition: मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर पीएम मोदी को घेरा। संसद में आकर बयान देने की मांग और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले खरगे
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
PM Modi On NEET Paper Leak Controversy: नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है, बल्कि यह लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मांग की कि यदि प्रधानमंत्री मोदी या सरकार को इस पर कुछ भी कहना है, तो वे रात के समय बयान देने के बजाय सीधे संसद में आकर अपनी बात रखें।
इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा इंटरनेट बंदी को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की। खरगे ने यह भी स्पष्ट किया कि देश का युवा संविधान में विश्वास रखता है, लेकिन वह तानाशाही को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन अपनी मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा।