Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर की मस्जिदों में होगी पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए दुआ, महबूबा मुफ्ती ने इमामों से की अपील

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कश्मीर के धार्मिक नेताओं से अपील की कि वे पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए दुआ करें।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Apr 25, 2025 | 02:22 PM

महबूबा मुफ्ती (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगरः पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश एकजुट हो गया है। विपक्षी दल भी सरकार का खुल कर समर्थन कर रहे हैं। इस बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कश्मीर के धार्मिक नेताओं से अपील की कि वे पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए दुआ करें।

मुफ्ती ने कहा कि पूरे समुदाय को एकजुट होकर दिवंगत आत्माओं की शांति और क्षेत्र में अमन के लिए दुआ करनी चाहिए। उन्होंने हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष और कश्मीर के मुख्य इमाम मीरवाइज उमर फारूक को यहां जामिया मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा करने की अनुमति देने के अधिकारियों के फैसले का भी स्वागत किया।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “इस गहरे दुख की घड़ी में मीरवाइज उमर फारूक साहब को जामिया मस्जिद में नमाज़ की अगुआई करने की अनुमति देना एक बेहद ज़रूरी और स्वागत योग्य कदम है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र जुमे के दिन मैं मीरवाइज सहित सभी इमामों और धार्मिक नेताओं से अपील करती हूं कि वे पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए दुआ करें।”

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: क्या आतंकी फिर दुस्साहस की फिराक में हैं?

‘आप सभी ने स्वर्णिम अध्याय लिख डाला’, जम्मू-कश्मीर की टीम ने रचा इतिहास; तो महबूबा मुफ्ती ने दी बधाई

पारस डोगरा ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

J&K में हाई अलर्ट: दाढ़ी काटकर हुलिया बदल चुका है जैश कमांडर? कठुआ-सांबा में 5 आतंकियों की घुसपैठ से हड़कंप

Allowing Mirwaiz Umer Farooq sb @MirwaizKashmir to lead prayers at Jamia Masjid is a deeply needed & welcome step in this moment of profound grief. As our nation mourns the tragic loss of innocent lives in the Pahalgam attack we find ourselves seeking solace & unity in faith. On… — Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) April 25, 2025

पहलगाम अटैक से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व सीएम ने कहा कि आइए, हम सब एक समुदाय के रूप में अपने हाथ उठाएं, दिवंगत आत्माओं की शांति, उनके परिवारों को शक्ति और हमारे क्षेत्र में स्थायी अमन और सुकून के लिए दुआ करें।” इससे पहले, मीरवाइज के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उन्हें इस शुक्रवार को जामिया मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है। पोस्ट में कहा गया, “लगातार चार शुक्रवार की पाबंदियों के बाद, प्रशासन ने सूचित किया है कि मीरवाइज को जुमे की नमाज के लिए जामिया मस्जिद जाने की अनुमति दी गई है।

Mehbooba appeals for prayers for pahalgam victims in mosques

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2025 | 02:22 PM

Topics:  

  • Jammu and Kashmir
  • Mehbooba Mufti
  • Pahalgam Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.