Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘आप सभी ने स्वर्णिम अध्याय लिख डाला’, जम्मू-कश्मीर की टीम ने रचा इतिहास; तो महबूबा मुफ्ती ने दी बधाई

Mehbooba Mufti on Jammu & Kashmir Team: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सेमीफाइनल में जम्मू कश्मीर ने बंगाल को हराया। महबूबा मुफ्ती ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने पर जम्मू-कश्मीर टीम को बधाई दी है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 18, 2026 | 09:23 PM

जम्मू-कश्मीर टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mehbooba Mufti Praised Jammu & Kashmir Cricket Team: जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल को हराते हुए इतिहास रच डाला। पारस डोगरा की अगुवाई में जम्मू कश्मीर ने पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। जम्मू कश्मीर की इस ऐतिहासिक जीत के नायक आकिब नबी दार रहे, जिन्होंने 9 विकेट लेने के साथ-साथ बल्ले से भी 42 रनों की अहम पारी खेली। जम्मू कश्मीर की यादगार जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने टीम को बधाई दी है।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मिली शानदार जीत के लिए जम्मू कश्मीर की क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी ने इतिहास रच दिया है। धैर्य, साहस और अटूट भरोसे के दम पर आपने जम्मू कश्मीर की खेल यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय लिख डाला है।”

Heartfelt congratulations to the J&K Cricket Team on their magnificent victory in the Ranji Trophy semi final. History created! With grit, courage, and unbreakable belief, you’ve written a golden chapter in J&K’s sporting journey. May AllahTallah bless you with even greater… pic.twitter.com/IxNcFhNccl — Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) February 18, 2026

सम्बंधित ख़बरें

तिलक वर्मा भी रह गए सन्न, वैन डेर ने 41 की उम्र में दिखाया सुपरमैन अवतार, पकड़ा टूर्नामेंट का सबसे बेस्ट

IND vs NED 1st Inning Highlight: शिवम दुबे का तूफानी अर्धशतक, टीम इंडिया ने खड़ा किया 194 रन का विशाल टारगेट

T20 World Cup में एनरिक नॉर्खिया ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बने

पाकिस्तान टीम की अंदरूनी कलह आई सामने, डग आउट में मचा बवाल, कोच माइक हेसन और सलमान आगा के बीच जबरदस्त बहस

महबूबा मुफ्ती से पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर रणजी टीम को सेमीफाइनल में जीत और पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई दी। यह बड़ी कामयाबी टीम के पक्के इरादे, अनुशासन और जम्मू-कश्मीर में बढ़ते खेल संस्कृति को दिखाती है। मुख्यमंत्री ने टीम के कप्तान पारस डोगरा को रणजी ट्रॉफी में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय घरेलू सर्किट के दूसरे खिलाड़ी बनने पर और आकिब नबी को सेमीफाइनल में 9 विकेट लेने पर बधाई दी, जिससे उनके सीजन की 16 पारियों में कुल 55 विकेट हो गए।

Chief Minister congratulated J&K Cricket Team on their historic victory over Madhya Pradesh in the Ranji Trophy, which has secured them a place in the semi-finals. He extended his best wishes to the team for their semi-final match scheduled on 15 February. — Office of Chief Minister, J&K (@CM_JnK) February 9, 2026

मुकाबले का हाल

सेमीफाइनल मुकाबले की पहली पारी में बंगाल ने 328 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जम्मू कश्मीर की पूरी टीम 302 रन बनाकर सिमट गई थी। हालांकि, दूसरी इनिंग में आकिब नबी और सुनील कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बंगाल की पूरी टीम को महज 99 रनों पर ढेर कर डाला। इसके बाद 126 रनों के लक्ष्य को जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से वंशज शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि अब्दुल समद 30 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: ‘उम्मीद है कि J&K के खिलाड़ी…’ फाइनल में पहुंचने पर जम्मू-कश्मीर के CM बड़ा बयान

आकिब नबी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। आकिब ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी गेंद से अपना दमखम दिखाते हुए टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी इनिंग में 5 विकेट चटकाए थे। कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से जम्मू कश्मीर की फाइनल में भिड़ंत होगी। रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 24 फरवरी से खेला जाना है।

Mehbooba mufti praised jammu kashmir cricket team for reaching their first ever ranji trophy final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2026 | 09:23 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • Cricket News
  • Domestic Cricket
  • Jammu and Kashmir
  • Ranji Trophy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.