कोयला खदान में धमाके से दहला मेघालय,16 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई लोग अब भी फंसे
Meghalaya Blast News: पूर्वोत्तर भारत से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां मेघालय की एक कोयला खदान में भयंकर विस्फोट हुआ है। इस खौफनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है...
- Written By: अभिषेक सिंह
मेघालय में कोयला खदान में धमाका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Meghalaya Coal Mine Tragedy: पूर्वोत्तर भारत से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां मेघालय की एक कोयला खदान में भयंकर विस्फोट हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस भयावह हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग अब भी फंसे हुए हैं।
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह धमाका मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुआ है। बताया जा रहा है कि मौके पर राहत एवं बचाव दल पहुंच चुका है। इस धमाके में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।
असम के रहने वाले थे मजदूर!
मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के लिए एक टीम भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मृतक असम के रहने वाले हो सकते हैं। लेकिन पुलिस की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
क्यों हुआ यह भयावह धमाका?
बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया। प्रशासन ने धमाके के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में गैस लीक या किसी टेक्निकल खराबी को संभावित कारण बताया जा रहा है।
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या!
अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार, जिस पहाड़ी पर अवैध खनन हो रहा था वह धमाके के बाद आंशिक रूप से ढह गई। इसमें और भी मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सुलग उठा असम! दो समुदायों के बीच झड़प में एक की मौत, हिंसा-बवाल के बाद बंद किया गया इंटरनेट
अवैध माइनिंग पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर मेघालय में अवैध माइनिंग ऑपरेशन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या खदान के अंदर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था? क्या मजदूरों को अपनी जान जोखिम में डालने के लिए मजबूर किया गया था? इन सभी बातों की अब जांच की जाएगी, लेकिन 16 बेगुनाह लोगों की मौत यह साबित करती है कि मजदूरों की जान की कीमत कोयले से कम समझी जा रही है।
