Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आकाश पर भरोसा करना मायावती की मजबूरी, यूपी में सफाए के बाद इन राज्यों में मारेंगी हाथ-पांव

कसभा चुनाव 2024 के समय आकाश को दिया गया सियासी श्राप वापस लेने के बाद अब बसपा सुप्रीमो उनकी शक्तियों में और इजाफा करने वाली हैं। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सफाए के बाद मायावती चार राज्यों में होने वाले चुनाव के जरिए फिर से सियासी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 25, 2024 | 10:36 PM

बसपा अध्यक्ष मायावती व नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के समय आकाश को दिया गया सियासी श्राप वापस लेने के बाद अब बसपा सुप्रीमो उनकी शक्तियों में और इजाफा करने वाली हैं। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सफाए के बाद मायावती चार राज्यों में होने वाले चुनाव के जरिए फिर से सियासी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही हैं। यही वजह है कि मायावती पार्टी में जान फूंकने के लिए आकाश को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती भतीजे आकाश आनंद को और जिम्मेदारी देने जा रही हैं। आकाश फिलहाल बसपा में नंबर दो हैं। राष्ट्रीय समन्वयक होने के साथ ही वह मायावती के उत्तराधिकारी भी हैं। आकाश को और जिम्मेदारी देकर मायावती अपना बोझ कम करने जा रही हैं। 27 अगस्त को होने वाली बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती इस बारे में घोषणा कर सकती हैं।

यह भी पढें:– यूपी उपचुनाव: मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर रोचक होगी जंग; ‘परिवारवाद’ करेगा सपा को तंग, सुलह देगी ‘आनंद’

सम्बंधित ख़बरें

मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी: राहुल गांधी और उदित राज को कोर्ट का बुलावा, न्यायालय ने दिया नोटिस

36 साल बाद संसद में खामोश होगी ‘हाथी’ की चिंघाड़; 2026 में शून्य पर सिमट जाएगी मायावती की बसपा!

नीतीश कुमार के हिजाब कांड पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती, बताया बेदह दुखद

अखिलेश की राह पर चल पड़ीं मायावती! 2027 चुनाव से पहले उठाया बड़ा मुद्दा, यूपी में मच गई सियासी हलचल

माना जा रहा है कि आकाश को इस साल देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मायावती द्वारा बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। इससे पहले वर्ष 2019 में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। इसमें मायावती को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया था। पार्टी संविधान के अनुसार हर पांच साल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है।

कार्यकारिणी की बैठक में होगा अध्यक्ष का चुनाव

सबसे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद देश के चार राज्यों में इस साल होने वाले चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। महाराष्ट्र और झारखंड में गठबंधन पर मंथन होगा। हरियाणा में बसपा ने इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गठबंधन किया है। जम्मू विधानसभा चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

आकाश की देखरेख में होगा टिकटों का वितरण

इन राज्यों में होने वाले चुनावों पर भी बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा होगी। मायावती भाई आनंद कुमार के साथ भतीजे आकाश आनंद को भी जिम्मेदारी दे रही हैं। देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी भी आकाश को देने की तैयारी है। आकाश की देखरेख में ही टिकटों का वितरण होगा। बताया जा रहा है कि आकाश राज्यवार पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मायावती को रिपोर्ट देंगे। इसके साथ ही यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी आकाश अहम भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यूपी में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढें:– सपा और कांग्रेस मायावती के निशाने पर, बोलीं- दाेनों दोगली सोच वाले, BJP को भी लिया लपेटे में

Mayawati will give big responsibility to akash anand due to elections in four states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2024 | 10:36 PM

Topics:  

  • Mayawati

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.