Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत

BSP Chief Mayawati: मायावती ने श्रीराम मंदिर व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे चोरी के मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधकों के साथ आरोप लगाने वालों से भी सबूत लेने की बात कही।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 07, 2026 | 05:44 PM

मायावती (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mayawati Statement On Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी मामला अब देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। जहां एक तरफ सभी विपक्ष दान चोरी मामलें को लेकर एक साथ भाजपा सरकार पर हमलावार है। वहीं दूसरी तरफ बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़े स्तर पर जांच की मांग उठाई है। मायावती ने राम मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर से संबंधित ट्रस्टों के शीर्ष प्रबंधन की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाई जांच की मांग

बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यूपी के अयोध्या में श्री राम मन्दिर के बाद और उत्तराखण्ड में भी बद्रीनाथ धाम चढ़ावा में चोरी और गबन होने का मामला इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों के ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की भी सही से जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इनकी आड़ में इनके स्थान पर आए दूसरे लोग अपने पद का दुरुपयोग ना कर सकें।

बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा कि ऐसी आम चर्चा है कि निचले स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है वह मुख्य प्रबन्धकों की मिलीभगत या उनकी लापरवाही के कारण हुआ। अतः इस प्रकरण की अब निष्पक्ष जांच होना बहुत जरूरी है। दान चोरी मामलें में सरकार और एसआईटी को भी विशेष ध्यान देना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड

Brahmin Sammelan: यूपी चुनाव से पहले सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, “गूंजा नारा ब्राह्मण चला अखिलेश के संग”

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO

असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO

आरोप लगाने वाले नेताओं से पुख्ता सबूत दिखाने की मांग

बता दें कि दान चोरी मामलें में निष्पक्ष जांच के साथ- साथ मायावती ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और उनसे सबूत भी मांगे। मायावती ने कहा कि सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आदि के जिन वरिष्ठ नेताओं ने श्री राम मन्दिर चढ़ावे में काफी मोटी रकम की चोरी व गबन होने की बात कही है उनसे भी इसके पुख्ता सबूत लेने चाहिए।

यह भी पढ़ें- ‘विकसित भारत’ पर आज महामंथन, नवभारत कॉन्क्लेव में गडकरी, शिवराज, सिंधिया, हरदीप पुरी बताएंगे एजेंडा

ताकि कोई भी चोरी और गबनकर्ता बच ना सके वरना इसकी आड़ में इसे केवल राजनीति ही माना जायेगा। अर्थात जनहित के मुद्दों को दरकिनार करके अब इस मुद्दे की आड़ में राजनीतिक पार्टियां चुनाव में जाना चाहती हैं, ऐसी भी चर्चाएं हो रही है।

बद्रीनाथ धाम में उठा दान चोरी का मामला

गौरतलब है कि राम मंदिर में दान चोरी का मामला उजागर होने के बाद उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों द्वारा चढ़ाए गए प्रसाद और दान के प्रबंधन में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए है। बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने इन आरोपों की जांच के लिए चार सदस्यीय पैनल का गठन किया है। मामले की जांच जारी है।

Mayawati demands fair probe ram temple badrinath donation row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 05:44 PM

Topics:  

  • BSP
  • donation box
  • Mayawati
  • UP Politics
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.