Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जाति-भाषा, भाजपा और संघ…, खट्टर हो सकते हैं BJP अध्यक्ष पद के लिए पहली पसंद

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज अभी तक जारी है, लेकिन जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा है वो मनोहर लाल खट्टर हैं। क्योंकि वो भाजप के जातिय, भाषाई और क्षेत्रीय समीकरण के लिए फिट हैं। साथ ही संघ से भी हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 17, 2025 | 07:54 PM

मोहन भागवत, मनोहर लाल खट्टर, नरेंद्र मोदी (फोटो- नवभारत डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः भाजपा को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश है। ऐसी चर्चा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व संघ अभी तक कोई एक नाम तय नहीं कर पाए हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो संघ और भजापा में समन्वय स्थापित कर सके। साथ ही जातीय समीकरण भी बैठ जाए। इसके अलावा अच्छी हिंदी के अलावा दक्षिण की कोई भाषा जानता हो। इन सभी शर्तों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी मित्र व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पूरा करते हैं। खट्टर हिंदी के साथ पंजाबी और बहुत अच्छी तमिल बोलते हैं। उनका संघ का बैकग्राउंड है और संगठन की भी समझ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाबी समुदाय से आने वाले मनोहर लाल खट्टर भाजपा के अध्यक्ष बन सकते हैं।

भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों यानी कुल 36 इकाइयों में भारतीय जनता पार्टी वर्तमान समय में 21 इकाइयों में सत्ता में है। इसका एक प्रत्यक्ष कारण प्रधानमंत्री मोदी को समझा जा सकता है, लेकिन अप्रत्यक्ष कारणों में सबसे प्रमुख है जातीय संतुलन की रणनीति है।

समीकरणों से सत्ता के शिखर पर भाजपा

जातीय संतुलन की नीति के बल पर बीजेपी लगभग आधे से अधिक भारतीय मानचित्र को भगवा करने में सफल रही है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश या फिर हरियाणा, यहां तक कि नार्थ ईस्ट के राज्यों से लेकर केंद्र शासित प्रदेशों तक बीजेपी के सभी जातियों, समुदायों और क्षेत्रीय नेतृत्व को साथ लेकर चलने के फॉर्मूले ने पार्टी को शीर्ष पर स्थापित कर दिया है। पार्टी ने एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय, सवर्ण, सिख व अन्य क्षेत्रीय समुदायों के नेताओं को मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य प्रमुख पदों पर नियुक्त करके यह सुनिश्चित किया है कि संगठन में हर समुदाय का प्रतिनिधित्व और प्रभाव साफतौर पर नजर आए।

हालांकि, इस रणनीति में पंजाबी समुदाय अभी तक बड़े पदों पर अपेक्षाकृत कम दिखाई दिया है, लेकिन इस कमी की पूर्ति, बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से कर सकती है। संभवतः इस पद की जिम्मेदारी मनोहर लाल खट्टर को सौंपी जा सकती है, लेकिन सवाल है कि मनोहर लाल खट्टर या यूं कहें कि पंजाबी ही क्यों?

भाजपा का क्षेत्रीय और जातिय समीकरण

इस पर राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम का कहना है कि बीजेपी ने विभिन्न सामाजिक समूहों को साधने के लिए अपने नेतृत्व में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी है। इसका उद्देश्य न केवल विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास कायम करना है, बल्कि उनके वोट बैंक को भी मजबूत करना है। उदाहरण के लिए छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया, जो अनुसूचित जनजाति से आते हैं। वहीं मध्य प्रदेश में मोहन यादव को और हरियाणा में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया, जो ओबीसी वर्ग से आते हैं। मध्य प्रदेश में हाल ही में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए हेमंत खंडेलवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दोनों ही वैश्य समाज से आते हैं। बीजेपी ने दलित समुदाय को भी प्रमुखता दी है।

‘सवर्ण समुदाय बीजेपी का फ्रंट फुट’

डॉ अतुल कहते हैं कि सवर्ण समुदाय तो बीजेपी का फ्रंट फुट रहा है, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और राजस्थान में भजनलाल शर्मा दोनों ही ब्राह्मण हैं और दोनों को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की क्षत्रिय राजपूत वाली छवि तो किसी से छिपी ही नहीं है। इसके अतिरिक्त गोवा में मराठा समुदाय से आने वाले प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय की बात की जाए तो अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू, जो बौद्ध समुदाय से हैं, को मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि बीजेपी ने मुस्लिम समुदाय को अभी तक मुख्यमंत्री जैसे बड़े पदों पर नियुक्त नहीं किया है, लेकिन अल्पसंख्यक मोर्चा जैसे संगठनों के माध्यम से इस समुदाय को जोड़ने की कोशिश जरूर की है।

खट्टर की नियुक्ति से सेट हो जाएंगे हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के समीकरण

तुल मलिकराम का कहना है कि इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि बीजेपी ने विभिन्न सामाजिक समूहों को साधने के लिए एक सोची-समझी रणनीति अपनाई है। पार्टी ने न केवल जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन को भी प्राथमिकता दी है। वहीं पंजाबी समुदाय उत्तर भारत में एक महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक शक्ति रखता है। हालांकि, बीजेपी ने इस समुदाय को अभी तक बड़े पैमाने पर नेतृत्व के पदों पर कम प्रतिनिधित्व दिया है। लेकिन मनोहर लाल खट्टर, इस कमी को पूरा करने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं। उनकी नियुक्ति से बीजेपी इस समुदाय को विशेष रूप से हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जैसे क्षेत्रों में साधने में सफल रह सकती है।

ये भी पढ़ें-कुरुक्षेत्र में किसानों ने खाद के लिए छेड़ा संग्राम, कृषि अधिकारी को बंधक बनाया

नरेंद्र मोदी और खट्टर ने एक साथ किया है काम

अब वही सवाल कि खट्टर ही क्यों? तो इसके कई कारण हैं, पहला खट्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंबा सहयोग। 1996 में जब मोदी हरियाणा के बीजेपी प्रभारी थे तब खट्टर ने उनके साथ मिलकर काम किया था। खट्टर को मुख्यमंत्री बनाए जाने में भी मोदी की अहम भूमिका मानी जाती है। इसके अलावा खट्टर 1977 से आरएसएस के प्रचारक रहे हैं और 1994 में बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने हरियाणा में पार्टी के संगठनात्मक महासचिव के रूप में 2014 तक काम किया। हरियाणा में गैर-जाट मुख्यमंत्री के रूप में 2014 और 2019 में पार्टी को सफलता दिलाई, जिससे जाट-गैर-जाट राजनीति में संतुलन स्थापित हो सका। इसके अतिरिक्त उनकी छवि एक शांत, निर्णायक और अनुशासित नेता की है। यह कुछ ऐसे कारण हैं जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों ही दृष्टि से खट्टर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बनाते हैं।

Manohar lal khattar can become the national president of bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2025 | 07:54 PM

Topics:  

  • BJP
  • Manohar Lal Khattar
  • Narendra Modi
  • RSS

सम्बंधित ख़बरें

1

BJP ने की चुनाव प्रभारियों की घोषणा! शिवेंद्रसिंहराजे और जयकुमार गोरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

2

महिला क्रिकेटर का PM मोदी पर बयान, कहा- प्रधानमंत्री को मेरी पसंदीदा डिश भी पता है

3

BJP ने अबू आजमी को ‘वंदे मातरम्’ गायन में शामिल होने का दिया न्यौता, अमित साटम ने लिखा पत्र

4

किसी भी खान को महापौर नहीं बनने देंगे वाले बयान पर अमित साटम ने दी सफाई, बोले- मैं मानसिकता…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.