- Hindi News »
- India »
- Manish Sisodia Lost The Election To Tavinder Marwah In Jangpura
पटपड़गंज से भागे सिसोदिया जंगपुरा की जंग भी हारे, भाजपा के तरविंदर सिंह मरवाह हुए विजयी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है। शीशमहल और कथित शराब घोटाले के सामने स्कूल-अस्पताल का मुद्दा हवा हो गया। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं की भी हार हुई है।
- Written By: Saurabh Pal

मनीष सिसोदिया (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है। शीशमहल और कथित शराब घोटाले के सामने स्कूल-अस्पताल का मुद्दा हवा हो गया। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं की भी हार हुई है। चुनावी रुझान अब धीरे-धीरे फाइनल रिजल्ट में तब्दील हो रहे हैं। इस बीच दिल्ली चुनाव का पहला बड़ा उलटफेर हो गया है।
दिल्ली की VIP सीट बन चुकी जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। यहां से बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने चुनाव जीत लिया है। आप ने सिसोदिया को पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से टिकट दिया था। यहां उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह से है और कांग्रेस की ओर से दिल्ली के पूर्व मेयर फरहाद सूरी ने चुनाव लड़ा।
बता दें कि मनीष सिसोदिया आप सरकार में डिप्टी सीएम थे। उन्हीं के पास शिक्षा मंत्रालय था। इसके बावाजूद सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। इससे पहले वह दो बार पड़पड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। 2020 के चुनाव में मामूली वोटों से जीते थे। इसलिए इस बार उन्होंने अपनी सीट बदल दी। लेकिन जंगपुरा सीट पर भी उनकी दाल नहीं गली। वहीं पड़पड़गंज विधानसभा सीट से अवध ओझा भी चुनाव हार गए हैं। सिसोदिया को भाजपा प्रत्याशी तरविंदर सिंह मरवाह ने हराया है। यहां चुनाव त्रिकोणीय हो गया था। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी फरहाद सूरी तीसरे नंबर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? जिनकी अदालत से केजरीवाल ने केस हटाने की मांग की, भाजपा से भी जोड़ा
शराब घोटाला: ‘साजिश कभी खुलेआम नहीं रची जाती…’, हाई कोर्ट ने CBI की दलील पर केजरीवाल समेत 20 को भेजा नोटिस
जानिए कौन हैं जज जितेंद्र सिंह? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को किया बरी, इस केस में भी दिए थे सख्त निर्देश
शराब घोटोले से बरी हुए केजरीवाल…तो भड़क उठे अखिलेश यादव, फैसले को किसके लिए बताया ‘नैतिक मृत्युदंड’?
कैसे बनी थी दिल्ली में केजरीवाल की सरकार
2013 में अन्ना आंदोलन से निकली आप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर प्रचार किया। इसके बाद दिल्ली में कांग्रेस खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे और कांग्रेस की सरकार दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई। अब एक बार कुछ ऐसी ही परिस्थितियां अरविंद केजरीवाल के सामने आ खड़ी हुई है। इनके कई नेता के ऊपर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पार्टी के कई नेता कथित शराब घोटाले मामले में जेल जा चुके हैं। सभी जमानत पर बाहर हैं। ऐसे उनके लिए इस बार सत्ता की राह कठिन दिखती नजर आ रही है।
Manish sisodia lost the election to tavinder marwah in jangpura
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














