मणिपुर में सीआरपीएफ की गोलीबारी में मरने वालों की संख्या हुई तीन, बच्चों की मौत से भड़का था भारी आक्रोश
Manipur Violence; मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़कने से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ताजा घटनाक्रम में सीआरपीएफ की फायरिंग में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
- Written By: सजल रघुवंशी
मणिपुर में भड़की हिंसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Manipur News: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़कने से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ताजा घटनाक्रम में सीआरपीएफ की फायरिंग में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बुधवार को घायल एक युवक की मौत के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। वहीं, राज्य सरकार ने हालात को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं में आंशिक ढील देने का फैसला किया है जिससे आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।
सुरक्षा बल और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं लेकिन इलाके में डर और अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। दरअसल, बुधवार को 31 वर्षीय वांगहेंगबम बॉबी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बिष्णुपुर जिले के कुंबी तेराखोंग माखा लीकाई का निवासी था। बॉबी को गोली लगने के बाद इम्फाल स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इससे पहले मंगलवार को दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।
बच्चों की मौत से भड़का आक्रोश
हिंसा की शुरुआत मंगलवार को उस समय हुई जब संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में एक रॉकेट प्रोजेक्टाइल एक घर पर गिरा। इस हमले में दो मासूम बच्चों एक पांच साल का बच्चा और उसकी छह महीने की बहन की मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया और पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
सम्बंधित ख़बरें
सीआरपीएफ में 9195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; आवेदन शुरू
इंफाल में कोहराम! COCOMI की रैली में भारी हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रशासन ने की बड़ी अपील
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: उखरुल में नागा और कुकी गुटों के बीच खूनी जंग, 3 की मौत; कई घरों को फूंका
मणिपुर प्रदर्शन में गुलेल-पत्थरों से सुरक्षाबलों पर हमला करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
भीड़ का सीआरपीएफ कैंप पर हमला
बच्चों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने चुराचांदपुर के जेलमोल इलाके में स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया। भीड़ ने कैंप में तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात बेकाबू होते देख सुरक्षा बलों को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें पांच लोग घायल हुए। इनमें से दो की मौत मंगलवार को ही हो गई थी, जबकि तीसरे ने बुधवार को दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: मालदा हिंसा पर NIA का सनसनीखेज खुलासा! इस तरह जुटाई गई थी भीड़; अचानक बंद हुए थे सीसीटीवी कैमरे
इंटरनेट सेवाओं में आंशिक ढील
तनावपूर्ण स्थिति के बीच मणिपुर सरकार ने इंटरनेट सेवाओं में सीमित छूट देने का फैसला किया है। ब्रॉडबैंड सेवाएं जैसे आईएलएल और एफटीटीएच कनेक्शन को कुछ शर्तों के साथ बहाल किया गया है। सरकार का कहना है कि अदालत, स्वास्थ्य, शिक्षा और कर से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे इसलिए यह कदम उठाया गया। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन होने पर सेवाएं फिर से बंद की जा सकती हैं।
