- Hindi News »
- India »
- Manipur Meitei Organization Member Arrested For Firing On Security Personnel 19 Others Detained
मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी के आरोप में मैतेई नेता गिरफ्तार, 19 अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया
- Written By: मनोज आर्या
अधिकारी ने बताया कि नौ जून को इंफाल पश्चिम जिले के तेरा सपाम इलाके में एक सड़क अवरोध को हटाने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने के आरोप में अरामबाई तेंगोल के सदस्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

असम राइफल्स का अभियान (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंफाल: मणिपुर में मेइती संगठन अरामबाई तेंगोल के एक नेता और चार अन्य की गिरफ्तारी के विरोध में हाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर कथित तौर पर गोलीबारी करने के आरोप में इस संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए 19 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि नौ जून को इंफाल पश्चिम जिले के तेरा सपाम इलाके में एक सड़क अवरोध को हटाने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने के आरोप में अरामबाई तेंगोल के सदस्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेइती संगठन अरामबाई तेंगोल के सदस्य राज उर्फ बोइनाओ पंगेइजम (39) के रूप में हुई है। मणिपुर पुलिस ने उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार (पिस्तौल) भी जब्त कर लिया है।
पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उसे आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले में सड़क हिंसा में शामिल होने के आरोप में 19 लोगों को भी हिरासत में लिया है। अधिकारी ने कहा कि ये लोग सड़कों को जाम कर रहे थे, यात्रियों को परेशान कर रहे थे और शराब के नशे में कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। इनके कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 30 मई LIVE: भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, मनोज जरांगे पाटिल आज से आमरण अनशन शुरू करेंगे
आज की ताजा खबर 28 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 27 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
बेल्जियम में स्कूल बस की ट्रेन से भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत से मचा हड़कंप, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
आतिशी का भाजपा पर हमला, जब कहा था झुग्गी-झोपड़ी नहीं गिराएंगे, तो अब बुल्डोजर क्यों चलवा रहे
5 जिलों में बंद हुआ था इंटरनेट सर्विस
बता दें कि देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा अभी भी जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सो में हर रोज हिंसा की घटनाएं दर्ज की जा रही है। शनिवार रात 11:45 बजे से पांच जिलों- इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, ककचिंग और थौबल में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। ये फैसला अरामबाई तेंगगोल नामक मैतैई समुदाय के नेता की गिरफ्तारी के बाद इलाके में बने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लिया गया था। स्थानीय प्रशासन को इस बात का संदेह जताया था कि कुछ असामाजिक लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए भड़काऊ मैसेज, फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं, जिससे पूरे इलाके में शांती भंग हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति और भी बेहद खराब हो सकती है।
Manipur meitei organization member arrested for firing on security personnel 19 others detained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














