आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किया है कि दिल्ली के भूमिहीन कैंप में झुग्गियों को क्यों तोड़ा जा रहा है, जबकि उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि कोई भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी। दिल्ली में विपक्ष की नेता आतिशी ने ‘एक्स' पर पोस्ट में लिखा है कि सुबह 5 बजे से ही भूमिहीन कैंप में भाजपा का बुलडोजर चलना शुरू हो गया। सीएम रेखा गुप्ता आपने तीन दिन पहले कहा था कि एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी, फिर भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर क्यों चल रहे हैं?