-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Man Eaters Of Kumaon Called As Champawat Ki Shaitan
दो देशों की सेना को किया पस्त, खा गई 436 इंसान, जानिए चंपावत के शैतान की कहानी
- Written By: मनोज पांडे

नवभारत डिजिटल डेस्क: जंगल में हर तरह के जानवर होते हैं। कुछ शाकाहारी तो कुछ मांसाहारी होते हैं। मांसाहारी जानवरों की बात करें तो जंगल के राजा शेर की याद सबसे पहले आ जाती है। ये जानवरों के साथ-साथ मौका मिलने पर इंसान को भी मारने से नहीं डरते। एक ऐसी ही बाघिन (Man Eaters of Kumaon) के बारे में हम आपको आज बताते हैं, जिसने एक दो नहीं बल्कि 436 लोगों की जान ली थी। इस बाघिन का खौफ इतना था कि दिन में भी लोग अपने घर से बाहर निकलने से डरते थे। इसे मारने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी लेकिन उसे कोई मार नहीं पाया। इस खौफनाक बाघिन को मारने के लिए बड़े-बड़े शिकारी भी आये थे।

बाघिन का आतंक
नेपाल के रुपल गांव से शुरू हुआ था आदमखोर बाघिन का आतंक, दरअसल नेपाल के रूपल गांव के आसपास के इलाकों में एक आदमखोर बाघिन का आतंक तेजी से बढ़ने लगा था। वो छोटे बच्चे, महिला और पुरुषों को अपना शिकार बनाती थी। देखते ही देखते जब आंकड़ा दो सौ के पास पहुंचा तो उसका शिकार करने के लिए नेपाली सेना भेजी गई। लेकिन नेपाली सेना भी उस बाघिन को नहीं मार पाई। नेपाली सेना के ऑपरेशन के कारण आदमखोर बाघिन नेपाल की सीमा लांघ कर भारत में उत्तराखंड के चंपावत में पहुंच गई। फिर चंपावत इलाके से रोज-रोज यह खबर आने लगी कि एक बाघिन इंसानों को अपना शिकार बना रही है। आलम ऐसा था कि लोग डर के कारण दिन में भी अपना दरवाजा बंद कर के रहते थे। स्थानीय लोग उसे चंपावत की शैतान (Champawat Ki Shaitan) कहकर पुकारते थे।
सम्बंधित ख़बरें

ब्रिटिश हुकूमत ने जिम कॉर्बेट को सौंपी जिम्मेदारी
उस वक्त की ब्रिटिश सरकार को जब आदमखोर बाघिन के बारे में पता चला तो उन्होंने पहले गोरखा सैनिकों को भेजा। जिसके बाद कुछ समय के लिए चंपावत में शांति तो पसरी लेकिन दूसरे इलाकों में बाघिन का आतंक तेजी से फैलने लगा। फिर ब्रिटिश सरकार ने नैनीताल से जिम कॉर्बेट को बुलाया और उन्हें बाघिन से निपटने की जिम्मेदारी दी। बता दें कि जिम कॉर्बेट अपने समय के सबसे मशहूर शिकारी थे। लेकिन इस शिकार के लिए उन्होंने यह शर्त रखी कि उनके अलावा कोई दूसरा शिकारी जंगल में नहीं जाएगा। जिम कॉर्बेट ने मैन-ईटर्स ऑफ कुमाऊं नामक अपनी किताब में इस बाघिन का जिक्र किया है।
कुमाऊँ की आदमखोर के साथ जिम कॉर्बेट
बाघिन क्यों बनी आदमखोर
कई बार निशानों का पीछा करते करते वो आदमखोर बाघिन के पास पहुंचे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके लिए कुछ महीने इंताजर करना पड़ा और फिर जिम कॉर्बेट ने उस आदमखोर बाघिन को साल 1911 में मार दिया। जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। शिकार के बाद जब जिम कॉर्बेट ने उस बाघिन का निरक्षण किया तो पाया कि उसके जबड़े पर पहले से गोली लगी थी। जिसके कारण वो जानवरों का शिकार नहीं कर पाती थी। कहतें है घायल शेर और भी खतरनाक होता है। यही इस बाघिन के साथ भी हुआ था। किसी शिकारी से घायल होने के बाद उसने इंसानों से बदला लेना शुरू कर दिया था। एक के बाद एक उसने 436 लोगों की जान ली। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। शिकारी जिम कॉर्बेट के नाम पर एक नेशनल पार्क बनाया गया है। जो उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर इलाके में है।
Man eaters of kumaon called as champawat ki shaitan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हाथ में फीता लेकर ताजिया नापने लगे ‘सिंघम’ ASP अनुज चौधरी, मोहर्रम से पहले फिरोजाबाद में किया निरीक्षण-VIDEO
Jun 25, 2026 | 06:57 PMसिया गोयल के पूरे परिवार पर दर्ज होगी FIR? महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला
Jun 25, 2026 | 06:48 PMLiquor Smuggling: आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लाख की अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Jun 25, 2026 | 06:46 PMएनेस्थीसिया ओवरडोज के आरोप के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट; सागर BMC में इलाज बनी मौत की वजह?
Jun 25, 2026 | 06:44 PMवैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
Jun 25, 2026 | 06:35 PMइंदौर में बिहार की युवती और राजस्थान के मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन ने रोका, मची अफरा-तफरी; जानें पूरा मामला
Jun 25, 2026 | 06:34 PMDal Side Effects: दाल खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, यूरिक एसिड बढ़ने पर जहर बन जाती हैं ये दालें
Jun 25, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














